Baby John Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर वरुण धवण की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, जान लें कलेक्शन

Baby John Box Office Day 1: कैलीस की ओर से निर्देशित और वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी स्टारर बेबी जॉन को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसके कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

Baby John Box Office Day 1: वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर बेबी जॉन आखिरकार क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कैलीज की ओर से निर्देशित फिल्म को एटली कुमार की ओर से निर्देशित थेरी का रीमेक माना जा रहा है. इसमें सलमान खान का धमाकेदार कैमियो भी है. नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर बेबी जॉन को मिक्स रिव्यू दिए हैं. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

वरुण धवन की बेबी जॉन ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन की फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 12.51 करोड़ की कमाई कर ली है. रात के शोज के बाद कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है. 25 दिसंबर को मूवी की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.35 प्रतिशत थी. बॉक्स ऑफिस पर बेबी जॉन की टक्कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के साथ हो रही है. एक्शन थ्रिलर रिलीज के 21 दिन बाद भी शानदार कमाई कर रही है.

क्या है बेबी जॉन की कहानी

बेबी जॉन की कहानी डीसीपी सत्या वर्मा आईपीएस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बहादुर पुलिस अधिकारी है और खतरनाक राजनेता बब्बर शेर (जैकी श्रॉफ) से लड़ता है. बब्बर अपने बेटे के मौत का बदला लेना चाहता है. इधर सत्या के घर में सिर्फ उसकी एक बेटी बची है. ऐसे में वह उसे बचाने के लिए केरल में एक सिंपल जीवन जीता है. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी मूवी को 3 रेटिंग दी है.

यह भी पढ़ें- Baby John X Review: सलमान खान के एक्शन पर खूब बजी सीटियां, बेबी जॉन देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

यह भी पढ़ें- Baby John Review: ब्लॉकबस्टर है इमोशन्स, एक्शन, म्यूजिक के साथ वरुण धवन की शानदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >