गूंगी-बहरी हिटवुमन बनकर छाईं हुमा कुरैशी, एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस

Baby Do Die Do Review: फिल्म में हुमा कुरैशी ने गूंगी-बहरी हिटवुमन का किरदार निभाया है. कहानी सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है, जिसमें कई ट्विस्ट आते हैं और दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है.

फिल्म: बेबी डू डाई डू
कलाकार: हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, विद्या मालवड़े, हिमांशु मलिक, रूपेश बाने, अरुण कुशवाह, मरुधर शेखावत, रचित सिंह
निर्देशक: नचिकेत सामंत
निर्माता: साकिब सलीम
शैली: क्राइम, एक्शन, थ्रिलर
अवधि: 2 घंटे 5 मिनट
रेटिंग: 3.5/5

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ एक क्राइम थ्रिलर है, जो आम फिल्मों से अलग तरह की कहानी दिखाने की कोशिश करती है. फिल्म की मुख्य किरदार ‘बेबी’ है, जो बोल और सुन नहीं सकती, लेकिन एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर है. फिल्म में एक्शन, सस्पेंस, इमोशन और डार्क ह्यूमर का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है. कई जगह कहानी ऐसे मोड़ लेती है, जो दर्शकों को बांधे रखती है.

जानें क्या है स्टोरी?

कहानी की शुरुआत दो जुड़वा बहनों से होती है. उनमें से एक ‘बेबी’ जन्म से बोल और सुन नहीं सकती. एक दिन दोनों एक सुनसान 5-स्टार होटल में जाती हैं, जहां वे एक हत्या की गवाह बन जाती हैं. अपराधी अपनी पहचान छिपाने के लिए बेबी की बहन की हत्या कर देता है. इसके बाद बेबी अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखती है. उसकी मुलाकात पीएम जैन से होती है, जो उसे कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की दुनिया में शामिल कर देता है. बेबी अपने अलग तरीके से हत्याएं करती है और छाते को हथियार की तरह इस्तेमाल करती है, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आता है. अब उसका मकसद अपने असली दुश्मन तक पहुंचना होता है.

हुमा कुरैशी ने फिल्म में कैसा अभिनय किया है?

हुमा कुरैशी ने फिल्म में बिना कोई डायलॉग के केवल हाव-भाव, आंखों के एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज के जरिए अपने किरदार को प्रभावशाली बनाया है. एक ओर वह प्रोफेशनल किलर हैं, दूसरी ओर बहन के लिए तड़पती लड़की और पत्नी के रूप में इमोशनल पक्ष भी सामने आता है. सिकंदर खेर और चंकी पांडे अपने किरदार में पूरी तरह फिट नजर आते हैं. सीमा पाहवा, विद्या मालवड़े, हिमांशु मलिक भी अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करते हैं. वहीं, निर्देशक नचिकेत सामंत ने एक अलग विषय को मनोरंजक अंदाज में पेश किया है.

यह भी पढ़ें- Alpha: पास या फेल? 7–8 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान, क्या YRF की पठान और वॉर 2 से होगा मुकाबला?

यह भी पढ़ें- आलिया और बॉबी देओल को कितनी फीस मिली? 2 घंटे 20 मिनट 48 सेकंड की ‘अल्फा’ की शूटिंग कहां हुई?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >