Baahubali: The Epic X Review: प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ रिलीज के साथ ही एक्स पर छाया, फैंस इस 1 सीन को कर रहे बार-बार शेयर

Baahubali: The Epic X Review: एसएस राजामौली की बाहुबली- द एपिक 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लेकर एक्स पर यूजर्स के रिव्यूज आने लगे हैं. फिल्म को यूजर्स मास्टरपीस बता रहे हैं और एक्स पर फिल्म के सीन्स शेयर कर रहे हैं.

Baahubali: The Epic X Review: एसएस राजामौली की बाहुबली ने दस साल पहले सिनेमाघरों में धूम मचा दिया था. अब एक बार फिर से राजामौली बाहुबली: द एपिक लेकर आए है, जिसमें बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन को एडिट करके बनाया गया है. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे और 45 मिनट का है. दर्शक फिल्म की तारीफ सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. आइए आपको रिव्यू के बारे में बताते हैं.

बाहुबली: द एपिक का एक्स रिव्यू

बाहुबली: द एपिक का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “पहला भाग आपको सांस लेने नहीं देता, यह इतनी तेज गति से आगे बढ़ता है और कुछ भी पुराना नहीं लगता. सीन और ऑडियो आज के हिसाब से हैं.” एक यूजर ने लिखा, “बाहुबली: द एपिक देखने के बाद एक खास बात जो हमें इस फिल्म के लिए उत्साहित रखती है, वह है @MM_Keeravani का प्यारा काम. उनकी गुनगुनाहट, स्वर और BGM एक बार फिर अनुभव करने का एक अद्भुत अनुभव है. प्रभास का किंग साइज कद पर्दे पर देखने लायक सबसे बेहतरीन चीज है.”



महेश बाबू के बेटे गौतम ने फिल्म का किया रिव्यू

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी ने बाहुबली: द एपिक का रिव्यू करते फिल्म को अविश्वसनीय बताया. उन्होंने फिल्म को अमेरिका में देखा. गौतम ने कहा कि एक तेलुगु फिल्म को इतनी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलते देखकर रोमांचित हैं. उन्होंने विजुल्स और स्टोरीटेलिंग की तारीफ की और कहा कि बड़े पर्दे पर इसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए. गौतम ने मजाक में कहा कि सबसे अच्छी बात है कि उसे दो साल का इंतजार नहीं करना पड़ा कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था.

मनोज मुंतशिर शुक्ला ने फिल्म को लेकर कही ये बात

मनोज मुंतशिर शुक्ला ने फिल्म को लेकर अपने एक्स पर लिखा, बरसों पहले जब मैं बाहुबली के डायलॉग्स और गीत लिख रहा था, कहां जानता था मां शारदा मेरी कलम से इतिहास लिखवा रही हैं. बाहुबली फिर से थिएटर में रिलीज हो रही है, ये जादू एक बार और देखिए, शायद पहले से भी ज्यादा असर करे.

यह भी पढ़ें Baahubali 3: ‘बाहुबली: द एपिक’ के प्रमोशन में एसएस राजामौली ने ‘बाहुबली 3’ को लेकर किया खुलासा, प्रभास की फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >