Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली द एपिक’ की दहाड़, री-रिलीज में तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

Baahubali The Epic Box Office Records: फिल्म बाहुबली द एपिक ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. प्रभास की फिल्म ने री-रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. आइए आपको उन मूवीज के नाम और कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Baahubali The Epic Box Office Records: एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली द एपिक को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. 31 अक्टूबर को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई. प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज स्टारर फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की. इसके साथ ही मूवी ने सभी री-रिलीज फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को मात दे दी. लिस्ट में कौन-कौन सी मूवी है आपको बताते हैं.

बाहुबली द एपिक ने गब्बर सिंह-गिल्ली का तोड़ा रिकॉर्ड

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म बाहुबली द एपिक ने ओपनिंग डे पर 10.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने री-रिलीज होने पर जिन-जिन मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ा है, उनके कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं. इस लिस्ट में सबसे आगे फिल्म ‘गब्बर सिंह’ है, जिसमें पवन कल्याण थे. फिल्म 2012 में सबसे पहले रिलीज हुई और इसके बाद उसे साल 2024 में दोबारा रिलीज किया गया. तब मूवी ने 5.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका रिकॉर्ड बाहुबली द एपिक ने तोड़ दिया. इसके बाद फिल्म ‘गिल्ली’ है जो सबसे पहले साल 2004 में रिलीज हुई थी. इसे दोबारा से साल 2024 में दोबारा मेकर्स ने रिलीज किया, जिसने ओपनिंग डे पर 4.87 करोड़ रुपये की कमाई की.

बाहुबली द एपिक ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ जब पहली बार साल 20218 में रिलीज हुई तब इसे दर्शकों ने नकार दिया. दोबारा साल 2024 में रिलीज होने पर मूवी ने ओपनिंग डे पर 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ ने दोबारा रिलीज होने पर पहले दिन 1.20 करोड़ कमाए. हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’इसी साल 7 फरवरी को दोबारा से रिलीज किया गया, जिसने ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके अलावा मूवी फिल्म लैला मजनू ने री-रिलीज पर ओपनिंग डे पर 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया था. इन फिल्मों के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को बाहुबली द एपिक ने चकनाचूर कर दिया.

यह भी पढ़ें- Baahubali: The Epic X Review: प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ रिलीज के साथ ही एक्स पर छाया, फैंस इस 1 सीन को कर रहे बार-बार शेयर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >