Baahubali The Epic Box Office Collection: प्रभास की बाहुबली: द एपिक 5वें दिन हुई हिट या फुस्स? जानें अबतक का टोटल कलेक्शन

Baahubali: The Epic Box Office Collection: फिल्म बाहुबली: द एपिक ने ओपनिंग डे पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की थी. अब इसका कलेक्शन घटते जा रहा है. 5वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

Baahubali: The Epic Box Office Collection: फिल्म बाहुबली: द एपिक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे अच्छा रिस्पांस दर्शकों से मिल रहा है. एसएस राजामौली की ओर से निर्देशित फिल्म की कहानी माहिष्मती के काल्पनिक साम्राज्य पर आधारित है. प्रभास ने फिल्म में अमरेंद्र बाहुबली का किरदार निभाया है. अनुष्का शेट्टी ने देवसेना, राणा दग्गुबाती ने भल्लालदेव का रोल प्ले किया है. इसका अलावा मूवी का हिस्सा राम्या कृष्णन, सत्यराज है. फिल्म के 5वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है.

5वें दिन बाहुबली: द एपिक का कितना हुआ कलेक्शन?

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, बाहुबली: द एपिक ने 5वें दिन करीब सभी भाषाओं में 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये घरेलू बॉक्स ऑफिस के नंबर्स है और इनमें शाम तक इजाफा होगा. टोटल कलेक्शन मूवी ने 26.03 करोड़ रुपये का कर लिया है.

बाहुबली: द एपिक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

  • Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 1: 10.8 करोड़ रुपये
  • Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 2: 7.25 करोड़ रुपये
  • Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 3: 6.3 करोड़ रुपये
  • Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 4: 1.65 करोड़ रुपये
  • Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 5: 0.03 करोड़ रुपये

Baahubali: The Epic Total Collection: 26.03 करोड़ रुपये

जानें ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ के बारें में

‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ साल 2015 में थिएटर्स में आया था. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त रिव्यूज मिले थे और इसने जमकर कमाई की थी. ये फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई थी. इसके साथ ही ये दुनिया में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई थी. जबकि इसका दूसरा पार्ट ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ साल 2017 में रिलीज हुआ. फिल्म ने देश सहित दुनियाभर में जबरदस्त चर्चा बटोरी और खूब कमाई की.

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में पीछे छोड़ा ‘द बिगिनिंग’ को, अगला टारगेट ये 2 बड़ी फिल्में

यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >