Baahubali 3: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, निर्माता के.ई. न्यानवेल ने ‘बाहुबली 3’ और ‘सालार 2’ पर दी बड़ी अपडेट

Baahubali 3: बाहुबली के निर्माता के.ई. न्यानवेल ने बाहुबली 3 और सालार 2 एक बड़ी अपडेट साझा की है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म कब तक रिलीज किया जाएगा. बता दें कि बाहुबली और बाहुबली 2 प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हैं.

Baahubali 3: एसएस राजामौली की निर्देशित एक्शन-फेंटेसी साल 2015 की फिल्म ‘बाहुबली’ बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही. फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके बाद साल 2017 में बाहुबली 2 आई, जिसने देश में ही नहीं बल्कि पूरे दुनियाभर में नाम कमाया. इस बार फिल्म में प्रभास के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में थीं. फिल्म को बॉक्सऑफिस पर इतना अच्छा रिस्पांस मिला कि फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इन दोनों फिल्म के सक्सेस के बाद दर्शक फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे, जिसपर फाइनली मेकर्स ने एक बड़ी अपडेट साझा की है.

बाहुबली 3 पर आई बड़ी अपडेट

प्रभास की फिल्म बाहुबली के प्रोड्यूसर के.ई. न्यानवेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘बाहुबली 3’ पर बात की. उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट पर मुहर लगाते हुए बताया कि वह फिल्म जल्द ही बनाने वाले हैं. प्रोड्यूसर ने कहा कि, ”बाहुबली 3 अभी प्लानिंग स्टेज में है. हमने पिछले हफ्ते ही इस पर फिल्ममेकर्स से बात की है. उन्होंने ‘बाहुबली 1’ और ‘बाहुबली 2’ बैक टू बैक बनाई थी. अब वो ‘बाहुबली 3’ बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं.”

निर्माता ने सालार 2 पर क्या कहा?

निर्माता के.ई. न्यानवेल ने आगे प्रभास की हाल ही में रिलीज हुई ‘कल्की 2898 AD’ के बारे में बताया कि फिल्म का दूसरा पार्ट दो फिल्मों के गैप के बाद रिलीज किया जाएगा. निर्माता ने सूर्या की फिल्म ‘सिंघम’ का उदारहण देते हुए समझाया कि दर्शकों को फिल्म के किरदारों से जोड़े रखने के लिए कुछ वक्त देना होगा. जिससे वे फिल्म के सीक्वल्स को एंजॉय कर सकें. इसके बाद निर्माता ने ‘सलार 2’ पर भी अपडेट साझा की. उन्होंने बताया कि सालार 2 को भी एक प्रॉपर गैप के बाद पेश किया जाएगा. हालांकि, अभी प्रभास और निर्देशक एसएस राजामौली की तरफ से फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

एसएस राजामौली का वर्क फ्रंट

एसएस राजामौली इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB 29 में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं. यह एक एंडवेंचर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग 2025 से शुरू होगी. इसके अलावा फिल्म के अन्य किरदारों और रिलीज डेट पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Also Read: Singham Again: इस दिवाली होगा दो बड़ी फिल्मों का धमाका, रूह बाबा से भिड़ने को तैयार हैं सिंघम

Also Read: Emergency Release: कंगना रनौत की इमरजेंसी जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मिला सेंसर सर्टिफिकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >