Baaghi 4: सुनील शेट्टी ने बागी 4 का किया रिव्यू, बोले- ब्लॉकबस्टर वाइब्स… जबरदस्त एक्शन

Baaghi 4: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन एंटरटेनर बागी 4 का रिव्यू किया और टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि उन्हें चौथी किस्त जबरदस्त एक्शन और मनोरंजन के अपने वादे पर खरी उतरेगी.

Baaghi 4: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्राफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू स्टारर बागी 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. ओपनिंग डे पर मूवी अच्छी कमाई करने के लिए तैयार है. सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स इसे ब्लॉकबस्टर और मस्ट वॉच बता रहे हैं. इसी बीच सुनील शेट्टी ने फिल्म का रिव्यू किया.

सुनील शेट्टी ने बागी 4 का किया रिव्यू

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बागी 4 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “टिग्गी… एक्शन जबरदस्त लग रहा है! और संजय दत्त… रॉ, निर्दयी और अजेय! साजिद नाडियावाला की ओर से निर्देशित यह तूफान बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है! पूरी टीम को ब्लॉकबस्टर वाइब्स की शुभकामनाएं!” जैकी श्रॉफ ने सुनील शेट्टी के इस पोस्ट को री पोस्ट किया.

अक्षय कुमार ने बागी 4 पर क्या कहा

अक्षय कुमार ने भी बागी 4 को लेकर शुभकामनाएं दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “बागी 4 फुल-ऑन एक्शन वाला हंगामा है… मेरे दोस्तों साजिद, टाइगर श्रॉफ और सुनीत मोरारजी को ढेर सारी शुभकामनाएं, जिन्होंने पर्दे पर धूम मचा दी.” बागी 4 एक एक्शन थ्रिलर है. जिसे सीबीएफसी से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है. इस बार फिल्म में रॉनी का मुकाबला दिग्गज संजय दत्त संग है, जो अपने करियर की सबसे डरावनी भूमिकाओं में से एक में कदम रख रहे हैं. नेटिजन्स ने एक्स पर रिव्यू करते हुए लिखा, जबरदस्त एक्शन फिल्म, जो दर्शकों को हिलाकर रख देगा.. इसे जरूर देखना चाहिए, संजय दत्त छा गए हैं.

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office Collection Day 1: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म हिट हुई या फुस्स, ओपनिंग डे का कलेक्शन चौंकाने वाला

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन मर्डर केस में अरमान को इस शख्स पर हुआ शक, जेल से अभीरा लड़ेगी इसका केस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >