Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने वीकेंड पर मारी बाजी, राजकुमार-अक्षय कुमार को दी पटखनी, अब सनी देओल की बारी

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर बागी 4 ने तीन दिन में 31.25 करोड़ की कमाई कर 2025 की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में जगह बनाई. आइए बताते हैं रिकार्ड्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड.

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू स्टारर ‘बागी 4’ 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. 5 सितंबर को रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए 12 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि दूसरे दिन छुट्टी खत्म होने के बाद कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये बटोरे, लेकिन अच्छी बात ये रही कि फिल्म तीसरे दिन यानी रविवार को फिर से उभर गई और 10 करोड़ की कमाई कर डाली.

तीन दिनों का कलेक्शन मिलाकर ‘बागी 4’ का वीकेंड बॉक्स ऑफिस टोटल 31.25 करोड़ रुपये हो चुका है. इसी के साथ ‘बागी 4’ ने 2025 के टॉप ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में अपनी जगह पक्की कर ली है.

राजकुमार राव और अक्षय कुमार को पीछे छोड़ा

‘बागी 4’ ने वीकेंड कलेक्शन के मामले में राजकुमार राव की भूल चूक माफ (28 करोड़) और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 (29.62 करोड़) को पछाड़ दिया है. अब फिल्म 2025 की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. अब इसका अगला टारगेट जाट (39.75 करोड़) है.

2025 की टॉप 10 बॉलीवुड ओपनिंग वीकेंड्स

  1. वॉर 2 – 179.25 करोड़ (4 दिन)
  2. छावा – 121.43 करोड़
  3. हाउसफुल 5 – 91.83 करोड़
  4. सिकंदर – 86.44 करोड़
  5. सैयारा– 84.5 करोड़
  6. रेड 2 – 73.83 करोड़ (4 दिन)
  7. स्काई फाॅर्स– 73.2 करोड़
  8. सितारे जमीन पर – 57.3 करोड़
  9. जाट – 40.62 करोड़ (4 दिन)
  10. बागी 4 – 31.25 करोड़
  11. केसरी चैप्टर 2 – 29.62 करोड़
  12. भूल चूक माफ – 28 करोड़

‘बागी 4’ की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी अच्छे आंकड़े जोड़ सकती है.

यह भी पढ़े: Dhamaal 4 से बॉक्स ऑफिस पर इस दिन धमाल मचाएंगे अजय देवगन-रितेश देशमुख, ये 10 कलाकार भी आएंगे नजर

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन ‘बागी 4’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने करोड़ों में किया बिजेनस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >