Baaghi 4 Box Office Records: ‘बागी 4’ ने फिर बड़ा रिकॉर्ड किया नाम, टाइगर श्रॉफ के बाद संजय दत्त की सुपरहिट फिल्मों को छोड़ा पीछे

Baaghi 4 Box Office Records: ‘बागी 4’ ने फिर बड़ा रिकॉर्ड किया नाम, टाइगर श्रॉफ के बाद संजय दत्त की दो सुपरहिट फिल्मों को छोड़ा पीछे. जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बागी 4’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. फिल्म को भले ही क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके आंकड़े धीरे-धीरे स्थिर हो रहे हैं. सात दिनों में फिल्म ने ₹44.69 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और साथ ही फिल्म के खलनायक संजय दत्त की दो हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. आइए पूरी रिपोर्ट जानते हैं.

बागी 4 डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • डे 1 (शुक्रवार): ₹12 करोड़
  • डे 2 (शनिवार): ₹9.25 करोड़ (12.92% गिरावट)
  • डे 3 (रविवार): ₹10 करोड़ (8.11% उछाल)
  • डे 4 (सोमवार): ₹4.25 करोड़
  • डे 5 (मंगलवार): ₹4.00 करोड़
  • डे 6 (बुधवार): ₹2.65 करोड़
  • डे 7 (गुरुवार): ₹2.29 करोड़

कुल नेट कलेक्शन (7 दिन): ₹44.69 करोड़

टाइगर श्रॉफ के बाद संजय दत्त की दो सुपरहिट्स को दी पटखनी

बागी 4 ने पहले टाइगर श्रॉफ की मुन्ना माइकल (₹32.88 करोड़) और ए फ्लाइंग जट्ट (₹38.57 करोड़) को पीछे छोड़ दिया, जिसके बाद यह फिल्म अब बागी फ्रैंचाइजी की पहली किस्त (₹76.1 करोड़) के करीब पहुंच रही है. वहीं, संजय दत्त की फिल्मों की बात करें तो, बागी 4 ने ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स (₹41.41 करोड़) और डबल धमाल (₹44.1 करोड़) को पछाड़ दिया है.

संजय दत्त की टॉप 10 फिल्मों का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन

  1. KGF Chapter 2 – ₹435.33 करोड़
  2. Agneepath – ₹118.2 करोड़
  3. Kalank – ₹84.6 करोड़
  4. Lage Raho Munna Bhai – ₹74.65 करोड़
  5. Samrat Prithviraj – ₹68.14 करोड़
  6. Baaghi 4 – ₹44.69 करोड़
  7. Double Dhamaal – ₹44.1 करोड़
  8. All The Best: Fun Begins – ₹41.41 करोड़
  9. Shamshera – ₹39.94 करोड़
  10. Blue – ₹38.66 करोड़

यह भी पढ़े: Ramayana में रणबीर कपूर के ‘भगवान राम’ का किरदार निभाने पर विंदू दारा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बहुत सावधानी बरतनी होगी

यह भी पढ़े: Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ दुनियाभर में पास या फेल? बजट 400 करोड़, जानें कितने पर थमी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >