Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन ‘बागी 4’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने करोड़ों में किया बिजेनस

Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर फिल्म ने वीकेंड पर 31.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. ऐसे में आइए तीसरे दिन की कमाई पर नजर डालते हैं.

Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ट्रेलर से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज साफ देखा गया. फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा अहम किरदारों में नजर आए हैं. ऐसे में आइए इसके तीसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

बागी 4 के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन कलेक्शन गिरकर 9.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 10  करोड़ रुपये जुटाए. फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक 31.25 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि फाइनल फिगर्स रात तक सामने आएंगे.

बॉक्स ऑफिस पर क्लैश और मुकाबला

‘बागी 4’ के साथ ही ‘द बंगाल फाइल्स’ भी रिलीज हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई. तीन दिनों में इसका बिजनेस सिर्फ 5.31 करोड़ रुपये तक सीमित रहा. वहीं साउथ की डब फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1’ अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों को आकर्षित कर रही है.

इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

  • फतेह- 13.35 करोड़ रुपये
  • मेरे हसबैंड की बीवी- 10.35 करोड़
  • द भूतनी- 9.57 करोड़
  • कंपकंपी- 1.5 करोड़
  • लवयापा- 6.85 करोड़
  • तन्वी द ग्रेट- 2.19 करोड़
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 5.32 करोड़
  • आंखों की गुस्ताखियां- 1.71 करोड़
  • क्रेजी- 12.72 करोड़
  • चिड़िया- 8 लाख
  • बैडऐस रविकुमार- 8.38 करोड़
  • केसरी वीर- 1.53 करोड़
  • ग्राउंड जीरो- 6.75 करोड़
  • अंदाज 2- 0.53 करोड़

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: वर्ल्डवाइड टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने रचा इतिहास, इन ए-रेटेड फिल्मों के रिकार्ड्स को किया चकनाचूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >