Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘बागी 2’ का दम, जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल

Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा अहम भूमिकाओं में दिखे हैं. फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा फिल्म बागी 4 का लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज था. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था. अब मूवी सिेनमाघरों में दस्तक दे चुकी है. मूवी में टाइगर के साथ संजय दत्त और हरनाज संधू अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसके अलावा सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा ने भी अहम किरदार निभाया हैं. मूवी ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, यहां जानिए.

बागी 4 का दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म बागी 4 इस शुक्रवार यानी 5 सितंबर को रिलीज हुई थी. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे मूवी ने भारत में 12 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि दूसरे दिन अभी तक फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. नेट कलेक्शन मूवी ने 21.25 करोड़ रुपये का कर लिया है. यह आंकड़ा पिछली फिल्म बागी 3 के मुकाबले काफी कम है, जिसने पहले दिन 17.5 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि बागी 2 ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये और फिल्म बागी ने 11.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

बागी 4 का बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से हुआ सामना

बागी 4 के साथ-साथ द बंगाल फाइल्स भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन बंगाल फाइल्स ने 0.02 (शुरुआती आंकड़े) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दो दिन में सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. दूसरी तरफ थिएटर्स में परम सुंदरी, साउथ फिल्म की हिंदी डब रिलीज लोका: चैप्टर 1 भी चल रही है. परम सुंदरी का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है, तो लोका चैप्टर 1 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और धुआंधार कमाई कर रही है.

यह भी पढ़ें Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की बेटी की पहली तसवीर आई सामने? जानें वायरल फोटो का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >