Azaad Box Office Collection: सिर्फ 6 दिन में ही फुस्स हुई रवीना टंडन की बेटी राशा की फिल्म आजाद, सिर्फ इतना है टोटल कलेक्शन

Azaad Box Office Collection Day 6: अभिषेक कपूर की फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. फिल्म ने छह दिन में बहुत कम कमाई की. टोटल कलेक्शन आपको बताते हैं.

Azaad Box Office Collection Day 6: अभिषेक कपूर की फिल्म ‘आजाद’ से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने डेब्यू किया है. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चलाया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही खराब शुरुआत की और रिलीज के छह दिन बाद यह बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. हालांकि रविवार को मूवी की कमाई में सुधार देखा गया, लेकिन सप्ताह के दिनों में इसकी कमाई में फिर से गिरावट आ गई. टोटल कलेक्शन आपको बताते हैं.

आजाद ने छठे दिन की इतनी कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘आजाद’ ने छठे दिन (बुधवार) को सिर्फ 0.55 करोड़ की कमाई की. पहले शुक्रवार को फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई हर दिन के साथ घटती जा रही है.

आजाद का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 1.5 करोड़ रुपये
  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 1.3 करोड़ रुपये
  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 1.75 करोड़ रुपये
  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 0.65 करोड़ रुपये
  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 0.64 करोड़ रुपये
  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 0.54 करोड़ रुपये

आजाद की कुल कमाई 6.38

कंगना रनौत की इमरजेंसी का क्या है बॉक्स ऑफिस पर हाल

17 जनवरी को रिलीज हुई कंगना रनौत की इमरजेंसी की टक्कर फिल्म आजाद से थी. आजाद कंगना की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर पीछे चल रही है. आजाद ने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इमरजेंसी की 2.5 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई से कम है. चलिए आपको बताते हैं छठे दिन इमरजेंसी ने कितनी कमाई की.

  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 2.5 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 3.6 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 4.25 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 1.05 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 1 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 0.85 करोड़ रुपये

इमरजेंसी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 13.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें Azaad Box Office Collection Day 4: रवीना टंडन की बेटी का नहीं चला जादू, आजाद हिट हुई या फ्लॉप, जानें चार दिन की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >