Thamma की सफलता पर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, इस खास व्यक्ति को दिया श्रेय, बोले- प्यार और आशीर्वाद से भर दिया है

Thamma की सफलता से खुश आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया. उन्होंने इसमें एक खास व्यक्ति को अपनी सफलता का श्रेय दिया. आइए बताते हैं सबकुछ.

Thamma: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘थामा’ की सफलता से बेहद खुश हैं. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ₹50 करोड़ की कमाई कर शानदार शुरुआत की है. इस सफलता पर आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया. इसमें उन्होंने क्या कुछ लिखा, आइए बताते हैं.

यहां देखें आयुष्मान खुराना का पोस्ट-

‘थामा’ की सफलता पर आयुष्मान का इमोशनल रिएक्शन

शुक्रवार को आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके परिवार के साथ दिवाली मनाने की झलक, दिवंगत पिता के साथ पुरानी तस्वीरें, ऑन-स्क्रीन पिता परेश रावल के साथ एक फोटो और थिएटर में दर्शकों की उमंग भरे पलों की क्लिप शामिल थी.

इन पलों के साथ आयुष्मान ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा, “इस परिवार ने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ देखा है. ‘थामा’ की सफलता एक सुंदर दिव्य प्रकाश (Divine light) की तरह है. यह सभी युवाओं और बुजुर्गों की सामूहिक प्रार्थनाओं का परिणाम है. जब मेरे ऑन-स्क्रीन पिता परेश जी ने फिल्म में ‘आयुष्मान भव:’ कहा, तो ऐसा लगा जैसे मेरे पिताजी, मेरे अभिभावक देवदूत, मुझे आशीर्वाद दे रहे हों.”

दर्शकों और परिवार के लिए आभार

आयुष्मान ने आगे लिखा, “मेरे परिवार, मेरे दिवंगत पिता और दर्शकों ने ‘थामा’ को प्यार और आशीर्वाद से भर दिया है. अगर आप किसी थिएटर में मुझे देखें, तो हैरान मत होइए, मैं बस ‘धन्यवाद’ कहने आया हो सकता हूं.”

बता दें कि आयुष्मान ने मई 2023 में अपने पिता, प्रसिद्ध ज्योतिषी पी. खुराना को लंबी बीमारी के बाद खो दिया था.

यह भी पढ़ें: Thamma Box Office: चौथे दिन हिट या फुस्स ‘थामा’, टोटल कमाई में ‘बागी 4’ के लाइफटाइम कलेक्शन को दिया पछाड़, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड जानें

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच अल्लू अर्जुन ने की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की तारीफ, बोले- माइंड ब्लोइंग फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >