आवारापन 2 या बंटवारा 1947... पहले दिन कौन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगा गदर, ट्रेड एक्सपर्ट ने बता दिया कलेक्शन

Awarapan 2 vs Batwara 1947: 14 अगस्त को इमरान हाशमी और सनी देओल की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स ने दोनों फिल्मों की ओपनिंग को लेकर अपने अनुमान शेयर किए हैं. आइये जानते हैं आवारापन 2 और बंटवारा 1947 कितना कलेक्शन कर सकती है.

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकबला देखने को मिलेगा. एक तरफ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ रिलीज हो रही है. दूसरी ओर सनी देओल ‘बंटवारा 1947’ के साथ गदर मचाने के लिए तैयार हैं. एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ ने बढ़त बना ली है.

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितना कमा सकती है फिल्म

ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने इंडिया टूडे संग बातचीत में बताया, इमरान हाशमी की रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. वहीं, अच्छी स्थिति में ‘बंटवारा 1947’ की ओपनिंग 9 से 12 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है.

रोहित जायसवाल ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में कहा कि ‘आवारापन 2’ की ओपनिंग बेहतर रहने की उम्मीद है और फिल्म करीब 20 करोड़ रुपये से शुरुआत कर सकती है, जबकि ‘बंटवारा 1947’ 9 से 12 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

वहीं, ट्रेड एक्सपर्ट विशेक चौहान के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ की ओपनिंग करीब 10-12 करोड़ रुपये हो सकती है, जबकि ‘बंटवारा 1947’ पहले दिन 7-8 करोड़ रुपये कमा सकती है.

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Budget: दोनों फिल्मों का बजट जानें

दोनों फिल्मों का बजट और बॉक्स ऑफिस गेम काफी अलग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, जबकि ‘बटवारा 1947’ का बजट 150 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.

Awarapan 2-Batwara 1947: दोनों फिल्मों के बारे में

‘आवारापन 2’ को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में वापसी कर रहे हैं. उनके साथ दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इधर ‘बंटवारा 1947’ विभाजन पर बेस्ड फिल्म है, जिसमें सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ आए हैं. फिल्म की कहानी असगर वजाहत के पॉपुलर प्ले ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ पर आधारित है. इसमें प्रीति जिंटा और शबाना आजमी लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947 में 'माई', आवारापन 2 में विलेन... एक ही दिन दो फिल्मों के क्लैश पर शबाना आजमी ने तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं इमरान हाशमी, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >