Awarapan 2 Box Office Records: इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमबैक किया है. उनकी लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. कल्ट क्लासिक आवारापन के इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल ने सिर्फ 5 दिनों में दुनियाभर में करीब 150 करोड़ की कमाई कर ली है और बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.
Awarapan 2 Box Office Collection: आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़
आवारापन 2 ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे और तीसरे दिन इसने 33.75 और 26 करोड़ कमाए. सोमवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ और मंगलवार को 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया. पांच दिनों के बाद भारत में फिल्म की कमाई 100.75 करोड़ हो गई है.
Awarapan 2 Beats These Bollywood Lifetime Movies Records: आवारापन 2 ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
आवारापन 2 अब तक इमरान हाशमी की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. इससे पहले उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में राज 3 का नाम था, जिसने भारत में करीब 70 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड करीब 100 करोड़ ग्रॉस कमाए थे. इतना ही नहीं, फिल्म ने कुछ बड़ी बॉलीवुड रिलीज को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें अल्फा, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन करीब 99 करोड़ रहा, और कॉकटेल 2, जिसने करीब ₹143 करोड़ कमाए, शामिल हैं.
About Awarapan 2: आवारापन 2 के बारे में
नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन और विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में बनी आवारापन 2 में इमरान हाशमी अपने आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पटानी और सुविंदर विक्की भी हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.
ये भी पढ़ें: आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज
