Asrani Last Wish: असरानी ने अपनी आखिरी इच्छा इस खास इंसान को बताया था, कहा था- सब शांति से खत्म करना है

Asrani Last Wish: कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का निधन दिवाली के दिन हुआ और उसी दिन रात में उनका अंतिम संस्कार भी हो गया. इतने गुपचुप तरीके से उनके अंतिम संस्कार करने के पीछे की वजह सामने आई है. इस बारे में उनके मैनेजर ने बताया है.

Asrani Last Wish: दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी ने 84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. असरानी ने अपने निधन से पहले दिवाली की शुभकामनाएं अपने फैंस को दी थी. ऐसे में जब उनके निधन की खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया. चार दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सांताक्रूज श्मशान घाट में दिवाली की रात 8 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया. हालांकि उनके अंतिम संस्कार इतने गुपचुप तरीके से क्यों हुई, इस बारे में उनके मैनेजर ने बताया.

असरानी की आखिरी इच्छा

असरानी के मैनेजर बाबूभाई थीबा ने एक्टर के गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार के पीछे की वजह बताई. नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से बातचीत में बाबूभाई ने बताया कि एक्टर की पत्नी ने उनसे कहा कि वह किसी को बताना नहीं चाहते थे. असरानी ने अपनी पत्नी से कहा था कि सब शांति से खत्म करना है और किसी को कुछ नहीं बताना है. कहा जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग शामिल हुए थे.

असरानी के बारे में जानें

असरानी का जन्म जयपुर के एक सिंधी परिवार में 1 जनवरी 1941 में हुआ था. एक्टर ने साल 1966 में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से ग्रेजुशन किया था. फिल्मी दुनिया में उन्हें पहले छोटे-छोटे रोल्स मिले. हालांकि उनके टैंलेट को गुलजार और ऋषिकेश मुखर्जी ने पहचाना. एक्टर को सत्यकाम से बड़ा ब्रेक मिला, जिसकी वजह से उन्हें लोकप्रियता मिली. उन्होंने 350 से ज्यादा मूवीज में काम किया, जिसमें बावर्ची, चुपके-चुपके, शोले, भूल भुलैया, हेरा फेरा, दे दना दन, वेलकम जैसी फिल्मों में काम किया है.

असरानी की पर्सनल लाइफ

असरानी की पत्नी का नाम मंजू असरानी है. असरानी और मंजू की पहली मुलाकात फिल्म नमक हराम और आज की ताजा खबर के सेट पर हुई थी. जल्द ही दोनों में दोस्ती हो गई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. मंजू ने कई फिल्मों में काम किया था, जिसमें तपस्या, चांदी सोना, कबीला, चोर सिपाही शामिल हैं. असरानी और मंजू की कोई संतान नहीं है.

यह भी पढ़ें- Asrani Last Post: असरानी का आखिरी पोस्ट देखकर फैंस हो रहे भावुक, इस एक्टर ने कहा- एक हफ्ते पहले ही हमने एक-दूसरे को गले लगाया था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >