VIDEO: 91 साल की उम्र में आशा भोसले ने किया ‘तौबा तौबा’ गाने का हुक स्टेप, डांस देख दर्शकों ने ऐसे किया रिएक्ट

आशा भोसले ने करण औजला और विक्की कौशल का गाना ‘तौबा तौबा’ एक कॉन्सर्ट में गाया. उन्हें ये सॉन्ग गाते देख दर्शक काफी खुश हो गए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज का गाना तौबा तौबा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है. करण औजला के हिट ट्रैक में हर किसी ने विक्की के डांस की तारीफ की. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिग्गज गायिका आशा भोसले तौबा तौबा गाने का सिग्नेचर स्टेप करती दिख रही है. वीडियो पर खुद करण ने रिएक्ट किया है और इसपर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे.

91 साल की उम्र में आशा भोसले ने किया तौबा तौबा का हुक स्टेप

दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुबई में आशा भोसले अपने कॉन्सर्ट में गाना तौबा तौबा गाती दिख रही है. वीडियो में सिंगर व्हाइट साड़ी पहने स्टेज पर सॉन्ग का सिग्नेचर स्टेप भी करती दिखी. उन्हें डांस करता देख लाइव ऑडियंस उन्हें चियर करने लगे. 91 साल की आशा भोसले ने अपने इस अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया. वीडियो को करण औजला ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और एक लंबा सा नोट भी लिखा. सिंगर ने लिखा, “मैंने इसे 27 साल की उम्र में लिखा था. उन्होंने इसे 91 साल की उम्र में मुझसे बेहतर गाया.”

करण औजला ने आशा भोसले के नाम लिखा पोस्ट

करण औजला ने अपने इंस्टा स्टोरी पर आशा भोसले को टैग करते हुए लिखा, संगीत की लिविंग गॉडेस, अभी-अभी तौबा तौबा गाया है. एक सॉन्ग जो एक छोटे से गांव में पले-बढ़े एक बच्चे की ओर से लिखा गया था, जिसका कोई म्यूजिक बैकग्राउंड नहीं थी और संगीत वाद्ययंत्रों का कोई ज्ञान नहीं था. इस सॉन्ग ना केवल फैंस बल्कि संगीत कलाकारों के बीच भी बहुत प्यार और मान्यता प्राप्त कर चुका है, लेकिन यह पल वास्तव में ऐतिहासिक है और मैं इसे कभी नहीं भूल सकता. मैं सचमुच धन्य और आभारी हूं.”

यह भी पढ़ें- आशा भोसले को इस बात का आज भी है अफसोस, 90वें जन्मदिन पर अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से किए शेयर

यह भी पढ़ें- सिंगिंग ही नहीं, एक्टिंग भी कर चुकी हैं आशा भोंसले, जानें किस फिल्म में किया था काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >