आशा भोसले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, जानें क्या लिखा था उन्होंने

आशा भोंसले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने जीवन, संगीत और आध्यात्मिकता पर अपने विचार साझा किए थे. आइए आपको बताते हैं कि उस पोस्ट में उन्होंने और क्या लिखा था.

Asha Bhosle Last Instagram Post: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आज (12 अप्रैल) को उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. संगीत प्रेमियों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों तक, हर किसी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस बीच उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है.

आशा भोसले का आखिरी इंस्टा पोस्ट क्या था?

18 मार्च को आशा भोसले ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने जीवन, संगीत और आध्यात्मिकता पर अपने विचार साझा किए थे. उन्होंने बताया था कि वाराणसी यात्रा के दौरान गंगा नदी के किनारे बिताए पलों ने उन्हें जीवन को नए तरीके से समझने में मदद की. उन्होंने एक फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, यह गीत ‘The Shadowy Light’ मेरे लिए बहुत गहरा अर्थ रखता है. जब मैं वाराणसी गई और पवित्र गंगा नदी के किनारे यात्रा की, तो मैंने वहां जो देखा और महसूस किया, उसने मुझे जीवन का असली मतलब समझाया-मैं कौन हूं और धरती पर मेरा उद्देश्य क्या है. इस गीत में नदी पार करने का अर्थ मेरे जीवन की यात्रा से है-जन्म, रिश्ते, संगीत के प्रति समर्पण, मेरी उपलब्धियां और एक बेटी, मां, बहन, पत्नी और भारतीय हिंदू के रूप में मेरी जिम्मेदारियां. इस यात्रा में मेरी संगीत ही मेरी नाव है, जो मुझे जीवन की नदी पार कराने में मदद करती है.

आगे क्या लिखा था पोस्ट में?

आगे आशा भोसले ने अपने पोस्ट में लिखा था, जब मैं उस पार पहुंचूंगी, तो मेरा जीवन पूरा हो जाएगा. मुझे मोक्ष मिलेगा, यानी पूरी आजादी, जहां मैं ब्रह्मांड में फैली अनगिनत ध्वनियों में मिल जाऊंगी. अगर उन ध्वनियों को साथ जोड़ा जाए, तो एक सुंदर संगीत बनता है. इसलिए मैं भी उन्हीं ध्वनियों का हिस्सा बन जाऊंगी, जो आगे चलकर एक सुंदर गीत का हिस्सा बनेंगी और आने वाली कई पीढ़ियां उसे सुनेंगी. प्रकृति के साथ एक हो जाना ही वह आजादी है जो नदी के उस पार मेरा इंतजार कर रही है.

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Family Tree: मंगेशकर से भोसले तक, कौन-कौन हैं आशा भोसले के परिवार में?

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: नहीं रहीं आशा भोसले, 92 की उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >