Asha Bhosle: 91 की उम्र में आशा भोसले ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, फैंस बोलें- उम्र की कोई सीमा..., VIDEO

Asha Bhosle: आशा भोसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 91 की उम्र में 'तौबा तौबा' गाने पर डांस कर रही हैं. उन्हें इसके स्टेप्स गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने उन्हें सिखाए.

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 91 की उम्र में ‘तौबा तौबा’ कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ डांस किया है. इसकी वीडियो खुद कोरियोग्राफर ने अपने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस गाने को दुबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्म किया था. ऐसे में अब इस गाने पर डांस कर आशा भोसले ने इस बात को सच कर दिया है कि वह बहुमुखी प्रतिभाओं की धनी हैं. आशा भोसले का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉस्को मार्टिस उन्हें ‘तौबा तौबा’ के स्टेप्स को सिखाते हुए नजर आए हैं. जैसे-जैसे वह आशा भोसले को सीखा रहे हैं, वैसे-वैसे वह इसे खूबसूरती से प्रस्तुत कर रही हैं. वीडियो के आखिर में बॉस्को आशा के पैर छूते हैं. फैंस भी इस खूसबूरत वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा- आशा जी ने इस बात को साबित कर दिया कि उम्र की कोई सीमा नहीं होती. वहीं, दूसरी ने लिखा, ‘वाह क्या वीडियो है, दिन बन गया.’

यह भी पढ़े: Chris Martin ने स्टेज पर कहा ‘जय श्री राम’, एक फैन संग किया परफॉर्म, फैंस बोले- ये मैजिकल पल है, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >