Arti Singh Wedding: कृष्णा अभिषेक संग लड़ाई भूल भांजी आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, कहा- 'ईश्वर से प्रार्थना है उसे कोई….'

गोविंदा अपनी भांजी आरती सिंह और उनके पति दीपक चौहान को आशीर्वाद देने पहुंचे. एक्टर ने ब्लैक रंग का सूट पहना हुआ था, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे.

Govinda at Arti Singh Wedding: कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी हो गई. आरती ने नवी मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान संग अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए. कपल ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की. इस शादी में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, बिपाशा बसु, शहजादा धामी, देवोलीना भट्टाचार्जी, शेफाली जरीवाला, प्रियंका चाहर चौधरी, बाबा सिद्दीकी सहित कई बड़े स्टार्स शामिल हुए. इस शादी में कृष्णा के मामा गोविंदा का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे. जैसे ही वो शादी में पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया.


आरती सिंह की शादी में शामिल हुए मामा गोविंदा
बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच लड़ाई किसी से छुपी नहीं. दोनों के बीच काफी लंबे समय से चीजें ठीक नहीं चल रही. हालांकि गोविंदा अपनी लड़ाई को किनारे रखते हुए अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में शामिल हुए. गोविंदा आरती और उनके पति दीपक चौहान को आशीर्वाद देने पहुंचे. एक्टर ने ब्लैक रंग का सूट पहना हुआ था, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे. जैसे ही एक्टर वहां पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. एक्टर ने पैपराजी को मुस्कुरा कर पोज दिए. एक्टर ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा, ईश्वर से प्रार्थना है, जो कृपा आरती पर हुई है किसी प्रकार का वास्तु दोष ना लगे. वहीं, फैंस ने कमेंट किया, मामी कहां है.

Arti Singh Wedding: सात जन्मों के बंधन में बंधे आरती और दीपक, शादी की पहली तसवीर आई सामने, कपल ने मीडियो को दिए पोज

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने आमिर खान से तीसरी शादी को लेकर पूछा सवाल, जानिए एक्टर ने क्या दिया जवाब


बहन की शादी में पहुंचे गोविंदा के बेटे यशवर्धन
गोविंदा के बेटे यशवर्धन भी आरती सिंह की शादी में शामिल हुए. यशवर्धन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो व्हाइट शेरवानी में काफी स्मार्ट लगे. मीडिया के सामने एक्टर ने पोज दिया. वहीं, आरती ने अपनी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था और दीपक ने व्हाइट शेरवानी पहना था. शादी के बाद कपल ने मीडियो को मिठाई दी. साथ ही उनके सामने पोज भी दिया. बता दें कि टेली टॉक्स के साथ एक इंटरव्यू में आरती ने बताया था कि वो दीपक से उनकी एक आंटी के जरिए मिली थी. आरती ने बताया था कि दीपक से मिलते ही वो उनसे कनेक्ट हो गई थी. दीपक एक बिजनेसमैन है. साथ ही दीपक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >