कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, आने वाले समय में इन बड़ी फिल्मों में दिखेंगे अरशद वारसी

Arshad Warsi Upcoming Movies: आज बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी का जन्मदिन है. इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में, जो आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है.

Arshad Warsi Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी आज 19 अप्रैल को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. अरशद ने अपनी शानदार एक्टिंग और मजेदार कॉमेडी से सबका दिल जीता है. लोग उन्हें ‘सर्किट’ और ‘माधव’ जैसे किरदारों के लिए बहुत पसंद करते हैं. आज उनके बर्थडे के मौके पर आइए देखते हैं उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.

वेलकम टू द जंगल

यह फिल्म ‘वेलकम’ सीरीज का तीसरा पार्ट है और इसे लेकर फैंस के बीच काफी जबरदस्त क्रेज है. इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अरशद वारसी के साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. यह एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट 26 जून, 2026 तय की गई है.

धमाल 4

अरशद वारसी एक बार फिर अपनी सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ के चौथे पार्ट में ‘माधव’ के किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने इस सीरीज की पिछली तीनों फिल्में डायरेक्ट की हैं. फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है, जिसमें अरशद वारसी के साथ अजय देवगन, रितेश देशमुख, और तुषार कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

किंग

अरशद वारसी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘किंग’ होने वाली है, जिसमें वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं, जो अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन शामिल हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन इसकी शूटिंग जोरों पर चल रही है.

गोलमाल 5

अरशद वारसी एक बार फिर रोहित शेट्टी की मशहूर फिल्म ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे. इस बार फिल्म में अरशद के साथ अजय देवगन और अक्षय कुमार भी धमाका करेंगे. साथ ही शरमन जोशी, कुणाल खेमू और तुषार कपूर भी अपनी मस्ती से सबको हंसाएंगे। फैंस को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: Dacoit: 9वें दिन फिल्म की कमाई में दिखा उछाल, क्या छू पाएगी 50 करोड़ का आंकड़ा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >