अरशद वारसी का ट्रिपल धमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत ये 3 फिल्में होंगी रिलीज, बोले- रिएक्शन के लिए बेताब हूं

Arshad Warsi: अरशद वारसी इन-दिनों काफी बिजी हैं, क्योंकि बैक टू बैक उनकी तीन फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘धमाल 4’ और ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ शामिल है.

Arshad Warsi: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म में अरशद वारसी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. दिलचस्प बात यह है कि आने वाले कुछ हफ्ते अरशद के लिए बेहद खास रहने वाले हैं, क्योंकि उनकी तीन प्रोजेक्ट्स बैक टू बैक रिलीज होने वाले हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ के अलावा वह ‘धमाल 4’ और ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में भी दिखाई देंगे.

धमाल 4, वेलकम टू द जंगल और प्रीतम एंड पेड्रो की रिलीज को लेकर क्या बोले अरशद वारसी

तीनों फिल्मों की रिलीज को लेकर अरशद वारसी सुपर एक्साइटेड हैं. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा संग बात करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश और उत्साहित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मेरी तीन फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली हैं. मैं उन किरदारों पर दर्शकों का रिएक्शन जानने के लिए बेताब हूं.”

एक्टर ने आगे कहा, ”’प्रीतम एंड पेड्रो’ मेरे लिए कई तरह से खास है. सबसे पहली बात, मुझे राजकुमार हिरानी के साथ काम करना बहुत पसंद है. उन्होंने मेरे करियर को नई दिशा दी और मुश्किल समय में दोबारा सेट होने में मदद की.” अरशद ने अपने कैरेक्टर ‘पेड्रो’ को भी बेहद अनोखा बताया. उन्होंने कहा कि यह ऐसा चरित्र है, जैसा पहले कभी नहीं निभाया. दर्शकों को यह किरदार काफी अलग और दिलचस्प लगेगा. वहीं ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी को लेकर भी उन्होंने खुशी जताई और कहा कि यह ऐसी फिल्म सीरीज है, जो बच्चों और परिवारों को हमेशा हंसने का मौका देती है.

कब रिलीज होंगी तीनों फिल्में

अरशद अपनी तीनों रिलीज के प्रमोशन में बिजी हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इसके ठीक एक हफ्ते बाद 10 जुलाई को ‘धमाल 4’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घर छोड़कर चला गया करण, नंदिनी-दामिनी की हुई जबरदस्त बहस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >