बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर’, अर्जुन रामपाल ने बताया सफलता के बाद कैसा है टीम का हाल

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बड़ी सफलता के बाद अर्जुन रामपाल ने फिल्म की कामयाबी पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि पूरी टीम अब भी इस शानदार रिस्पॉन्स से हैरान है.

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी हैं. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. अब फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने फिल्म की सफलता और टीम के रिएक्शन को लेकर खुलकर बात की है.

‘धुरंधर’ की कामयाबी से भावुक हुए अर्जुन रामपाल

एनडीटीवी इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने बताया कि फिल्म की सफलता उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा बड़ी साबित हुई. उन्होंने कहा, “मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है. पूरी टीम के लिए यह अनुभव शानदार रहा. हमने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म को इतना बड़ा रिस्पॉन्स मिलेगा. यह सब देखकर दिल में सिर्फ शुक्रिया महसूस होता है.” अर्जुन ने कहा कि फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद भी टीम के कई सदस्य खुद को जमीन से जुड़ा रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि हर कोई इस सफलता को अलग तरीके से महसूस कर रहा है.

सफलता के बाद आध्यात्म की ओर बढ़ी टीम

अर्जुन रामपाल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पूरी टीम ‘धुरंधर’ बन गई है. हर कोई अभी भी शॉक में है. इतना बड़ा रिस्पॉन्स मिलने के बाद सब खुद को शांत और संतुलित रखने की कोशिश कर रहे हैं. विकास तो खुद को शांत रखने के लिए मठ में चले गए हैं. आदित्य मंदिरों में समय बिताना पसंद कर रहे हैं. इतनी बड़ी सफलता के बाद अब हर कोई जिंदगी में बैलेंस चाहता है.”

फिल्म में निभाया था खतरनाक किरदार

‘धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल ने आईएसआई मेजर इकबाल का किरदार निभाया था, जिसे 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड दिखाया गया. वहीं सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का किरदार हमजा बदला लेने के मिशन पर नजर आता है.

जल्द मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे ने भी हाल ही में हिंट दिए कि इस साल के अंत तक ‘धुरंधर’ से जुड़ा एक बड़ा सरप्राइज सामने आ सकता है. वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 14 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है.

यह भी पढ़ें- 50 दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कर ली कमाई? जानिए अब तक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >