Arjun Kapoor Injured: फिल्म के सेट पर घायल हुए अर्जुन कपूर, अचानक छत गिरने से हुआ हादसा

Arjun Kapoor Injured: अर्जुन कपूर इन-दिनों अपने अपकमिंग फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी की शूटिंग कर रहे हैं. अब सेट पर बड़ा हादसा हुआ. जिसमें छत गिरने से एक्टर घायल हो गए.

Arjun Kapoor Injured: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी की शूटिंग कर रहे हैं. मुदस्सर अजीज की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन के अलावा भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत भगनानी हैं. हालांकि फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बड़ा हादसा हुआ. छत गिरने से अर्जुन, जैकी भगनानी और मुदस्सिर घायल हो गए. हालांकि राहत की बात यह है कि न तो अभिनेताओं और न ही क्रू के किसी सदस्य को गंभीर नुकसान हुआ है. अर्जुन, जैकी और मुदस्सर को मामूली चोटें आईं हैं.

अर्जुन हुए घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुराने हॉल में आवाज के कंपन से सेट हिल गया, जिसके कारण छत गिर गई. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अशोक दुबे ने ईटाइम्स को बताया कि अर्जुन कपूर की कोहनी और सिर में चोट आई है. इसी बीच डीओपी मनु आनंद के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है. इसके अलावा कैमरा अटेंडेंट को रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई है. जब यह घटना घटी तब कोरियोग्राफर विजय गांगुली भी अभिनेताओं के साथ सेट पर थे. उन्होंने कहा कि शूटिंग का पहला दिन अच्छा गुजरा था, लेकिन दूसरे दिन में बड़ा हादसा होते होते रह गया.

विजय गांगुली ने हादसे को लेकर क्या कहा

विजय गांगुली ने सेट पर हादसे को लेकर कहा, “हम मॉनिटर पर थे, तभी अचानक छत गिर गई. सौभाग्य से, यह टुकड़ों में गिरा और हमारी रक्षा के लिए हमारे पास एक कुंड था. अगर पूरी छत हमारे ऊपर गिर जाती तो यह बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि इस घटना में भी कई लोगों को चोट आई है. हालांकि अर्जुन कपूर ने अभी तक इस घटना पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है. इस बीच, ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Malaika Arora: अर्जुन कपूर के ‘मैं सिंगल हूं’ बयान पर मलाइका ने किया रिएक्ट, बोलीं- मैं बहुत हो प्राइवेट…

यह भी पढ़ें- Exclusive: जानिए किनकी वजह से अर्जुन कपूर ने शानदार बॉडी बनायी… खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >