Arijit Singh: अरिजित सिंह ने गाया परफेक्ट, तो 'तुम ही हो' के दीवाने हुए ब्रिटिश सिंगर एड शीरन, देखें दिल छू लेने वाली ये VIDEO

Arijit Singh और एड शीरन के लंदन कॉन्सर्ट का बैकस्टेज रिहर्सल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अरिजित सिंह ब्रिटिश सिंगर के पॉपुलर रोमांटिक ट्रैक परफेक्ट को गाते नजर आए हैं.

Arijit Singh ने सितंबर में अपने यूके और यूरोप म्यूजिक तौर की शुरुआत की. इस बीच उनके लंदन कॉन्सर्ट के दौरान ब्रिटिश सिंगर एड शीरन भी शामिल हुए. यहां दोनों ने ग्रैमी विजेता संगीतकार एड शीरन के पॉपुलर रोमांटिक गाना ‘परफेक्ट’ गाकर ऑडियंस को सुप्रप्राइज कर दिया. इसके बाद अब एड शीरन ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉन्सर्ट के बैकस्टेज रिहर्सल की वीडियो शेयर की है. जिसमें हम दोनों दिग्गज सिंगर्स को परफेक्ट सॉन्ग पर जैमिंग करते देख सकते हैं. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यहां देखे वीडियो

तुम ही हो के दीवाने हुए ब्रिटिश सिंगर

एड शीरन की शेयर की गई इस बीटीएस वीडियो में हम अरिजीत और एड को गले लगाते हुए देख सकते हैं. एड शीरन फिर कहते हैं कि, “मैं शो के लिए बहुत उत्साहित हूं”. फिर, दोनों प्रैक्टिस करने लगते और गाने पर जैम करना शुरू कर देते हैं. इस बीच वह एक दूसरे को अपनी गायकी पर फीडबैक देते हुए भी नजर आते हैं. वीडियो की एंडिंग के हम अरिजित को स्टेज पर परफेक्ट परफॉर्म करने देख सकते हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए नीचे एड ने कैप्शन में लिखा है, “अरिजीत सिंह के साथ परफेक्ट रिहर्सल कर रहा हूं, इस साल जब मैं भारत में था तो ‘तुम ही हो’ सुना और एक कलाकार के तौर पर उनसे प्यार हो गया. पिछले महीने उनके साथ स्टेज पर शामिल होना सम्मान की बात थी. पूरा वीडियो यूट्यूब पर है.”

अरिजित सिंह और एड शीरन की तस्वीर

अरिजित सिंह ने कुछ वक्त पहले अपने लंदन कॉन्सर्ट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह एड शीरन के साथ गिटार बजाते नजर आ रहे हैं. गायक ने इस पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा कि, “लंदन, कल रात इतने शानदार तरीके से आने के लिए धन्यवाद. प्यार और आभार.” वहीं, एड आखरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ भी परफॉर्म करते नजर आए थे.

Also Read: Hrithik Roshan: रेखा ने क्यों ‘कोई मिल गया’ के सेट पर ऋतिक रोशन के गाल पर जड़ा जोरदार थप्पड़, निकल पड़े थे आंसू

Also Read: Salman Khan: बेबी जॉन ही नहीं इन फिल्मों में भी कैमियो करेंगे सलमान खान, तीसरी वाली थिएटर्स में मचाएगी धमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >