AR Rahman: मैं उनसे बहुत प्यार…, एआर रहमान की लीगल नोटिस के बाद सायरा बानो ने जारी किया एक वॉयस नोट

AR Rahman: एआर रहमान के बीते दिन लीगल नोटिस जारी करने के बाद उनकी पत्नी सायरा ने भी एक वॉयस नोट जारी किया है. इस वॉयस नोट में उन्होंने मोहिनी डे संग रहमान के लिंकअप की खबरों पर भी रिएक्शन दिया है.

AR Rahman: भारत के मशहूर सिंगर और संगीतकार एआर रहमान इन दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. हाल ही में उनकी पत्नी सायरा बानो ने एक बयान जारी करते हुए अपने और एआर रहमान के अलग होने की जानकारी साझा की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई बातें बनी. यह मामला तब और बिगड़ गया जब सिंगर की बैंड मेंबर बेसिस्ट मोहिनी डे ने भी अपने तलाक होने का ऐलान कर दिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने एआर रहमान और मोहिनी के लिंक अप की अफवाह फैलानी शुरू कर दी, जिसके बाद संगीतकार ने बीते दिन एक लीगल नोटिस जारी करते हुए बदनाम करने वालों के खिलाफ एक सख्त एक्शन लिया. अब उनकी पत्नी सायरा बानो ने भी एक वॉयस नोट जारी करते हुए इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है.

सायरा बानो का वॉयस नोट

एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो का वॉइस नोट उनके पीआर टीम ने जारी करते हुए इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले कुछ समय से फिजकली ठीक नहीं हूं और मुंबई में ट्रीटमेंट के लिए आई हूं. इसी वजह से मैंने रहमान से ब्रेक लेने का फैसला किया. मैं यूट्यूबर्स और तमिल मीडिया से अनुरोध करना चाहूंगी कि उनके खिलाफ कुछ भी गलत ना कहें.’

लिंकअप की खबरों पर सायरा का रिएक्शन

सायरा बानो ने बेसिस्ट मोहिनी डे संग रहमान के लिंकअप की खबरों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘वो बहुत ही अच्छे और दुनिया के बेस्ट इंसान हैं. ये मेरा हेल्थ इश्यू है कि मुझे चेन्नई छोड़ पड़ा. मेरे लिए चेन्नई में उनके बिजी शेड्यूल के साथ ये संभव नहीं हो पाता. मुझे उन पर पूरा भरोसा है कि वो मैं उन्हें कितना प्यार करती हूं और वो भी मुझे कितना करते हैं. मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगी कि आप उन पर गलत आरोप ना लगाएं. ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे और मेरी प्रार्थना है कि हमें अकेला छोड़ दिया जाए.’

‘वो एक रत्न हैं’

सायरा बानो ने आगे कहा, ‘हमने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है. उनका नाम खराब करना बंद करें, जो बिल्कुल बकवास है. वो एक रत्न हैं.’

Also Read: AR Rahman: 1 घंटे में आपत्तिजनक कंटेंट हटाओ…, मोहिनी डे से लिंकअप की अफवाह फैलाने वालों पर फूटा एआर रहमान का गुस्सा

Also Read: AR Rahman संग लिंक-अप की अफवाहों पर मोहिनी डे ने दी सफाई, कहा- ये बकवास…

Also Read: AR Rahman Divorce: एआर रहमान संग निकाह के 29 साल बाद क्यों पत्नी सायरा बानो ने तोड़ा रिश्ता, प्रेस नोट में किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >