AR Rahman Net Worth: कभी 50 रुपये थी फीस, आज करोड़ों के मालिक हैं एआर रहमान, जानें उनकी कुल संपत्ति

AR Rahman Net Worth: संगीतकार एआर रहमान की अचानक तबीयत खराब हो गयी है, जिस वजह से उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. हालांकि अब उनकी तबियत ठीक है. इसी बीच आइये हम आपको बताते है कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है?

AR Rahman Net Worth: सिंगर एआर रहमान भारत के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं. आज उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.एआर रहमान ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म रोजा के गानों से की. इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए, जिससे वह काफी फेमस हो गए. बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 25,000 रुपये मिले थे. अब तक कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें दो ऑस्कर अवॉर्ड, छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो ग्रैमी अवॉर्ड और पद्म भूषण अवॉर्ड शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ.

एआर रहमान की नेट वर्थ

एआर रहमान एक गाने के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले संगीतकार हैं. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी पहली फीस सिर्फ 50 रुपये थी, जो उन्होंने रिकॉर्ड प्लेयर ऑपरेटर के रूप में कमाया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, वह एक गाने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. एक फिल्म के म्यूजिक के लिए वह 8-10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. मिंट, हिंदुस्तान टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो वह एक सॉन्ग के लिए 3 करोड़ रुपये लेते हैं. लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाइव परफॉरमेंस के लिए उनकी फीस 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच है. सेलिब्रिटी नेट वर्थ की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 2100 करोड़ रुपये है. गाने के अलावा, सोशल मीडिया और जेबीएल, शीनलैक जैसे ब्रांड्स के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी काफी कमाई होती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

एआर रहमान का कार कलेक्शन

एआर रहमान के पास मुंबई, चेन्नई, लन्दन, लॉस एंजेल्स और दुबई में आलिशान बांग्ला है, जिसमें बेस्ट इंटीरियर, मल्टीपल बैडरूम, लेदर लाउंजर, डाइनिंग स्पेस, एंटरटेनमेंट जोन भी है. उनका अपना म्यूजिक स्टूडियो है, जिसका नाम KM Musiq Studios है. यह स्टूडियो मुंबई, लन्दन और लॉस एंजेल्स में है. साथ ही कई महंगी गाड़ियां भी है, जिसमें वोल्वो एसयूवी (93.87 लाख), जगुआर (1.08 करोड़) और मर्सिडीज (2.86 करोड़) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >