AR Rahman Net Worth: कभी 50 रुपये थी पहली सैलरी, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं एआर रहमान, जानें नेटवर्थ

AR Rahman Net Worth: ‘मद्रास के मोजार्ट’ के नाम से मशहूर एआर रहमान की आवाज का फैन हर कोई है. उनके गाने सुनते ही हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है. आज उनके 58वें जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में.

AR Rahman Net Worth: संगीत के उस्ताद एआर रहमान का आज 58वां बर्थडे हैं. एआर रहमान ने अपने संगीत करियर के लंबे सफर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं में 145 से अधिक फिल्मों के लिए गाने और तैयार किए हैं. मद्रास के मोजार्ट के नाम से मशहूर रहमान के गाने और संगीत के दीवाने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैले हुए हैं. आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनके नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

एआर रहमान की फीस

एआर रहमान एक सॉन्ग के लिए तगड़ी फीस चार्ज करते हैं. मिंट, हिंदुस्तान टाइम्स और टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर प्रति गीत लगभग 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार वह लाइव परफॉरमेंस के लिए वह 1 से 2 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं. उनके पास चेन्नई, लॉस एंजिल्स और दुबई जैसे प्रीमियम स्थानों में आलीशान घर हैं. साथ ही साथ मुंबई, लंदन और लॉस एंजिल्स में उनका स्टूडियो भी हैं.

एआर रहमान की नेटवर्थ

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने बताया था कि उनकी पहली सैलरी 50 रुपये थी, जो उन्होंने रिकॉर्ड प्लेयर ऑपरेटर के तौर पर कमाया था. सेलिब्रिटी नेट वर्थ की रिपोर्ट के अनुसार, एआर रहमान की नेटवर्थ 2100 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है, जिसमें 93.87 लाख रुपये की वोल्वो एसयूवी, 1.08 करोड़ रुपये की जगुआर, 2.86 करोड़ रुपये की मर्सिडीज शामिल हैं.

एआर रहमान की पर्सनल लाइफ

एआर रहमान कुछ महीने पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे. रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद तलाक ले लिया. आर रहमान ने 1995 में सायरा बानो से निकाह किया था और कपल के तीन बच्चे – खतीजा, रहीमा और अमीन हैं.

यह भी पढ़ें- AR Rahman Divorce: एआर रहमान संग निकाह के 29 साल बाद क्यों पत्नी सायरा बानो ने तोड़ा रिश्ता, प्रेस नोट में किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >