AR Rahman हॉस्पिटल से घर लौटे, बेटे ने बताया क्या थी तबीयत खराब होने की वजह

AR Rahman: एआर रहमान के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर जानकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो सिंगर को डिस्चॉर्ज कर दिया गया है. इसकी पुष्टि उनके बेटे और उनकी बहन ने किया.

AR Rahman: सिंगर एआर रहमान की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब वह घर आ चुके हैं. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि उन्हें सीने में दर्द था और इस वजह से सिंगर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. उनकी बहन एआर रेहाना ने उन अफवाहों और खबरों को गलत बताया. पीटीआई को रेहाना ने बताया कि “यह खबर गलत है. उन्हें डिहाइड्रेशन और गैस्ट्रिक की वजह से अस्पताल जाना पड़ा था.” उनके मैनेजर सेंथिल वेलन ने पीटीआई से कहा, “वह अब घर आ चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं. उन्हें आज सुबह अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टर्स ने कुछ टेस्ट किए, जिनमें सब कुछ सही निकला.”

एआर रहमान के बेटे ने दी अपडेट

एआर रहमान के हॉस्पिटल भर्ती होने के बाद उनके बेटे एआर अमीन ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके तबियत को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने लिखा, ‘मेरे पिता डिहाइड्रेशन के कारण कमजोर हो गए थे, इसीलिए उनके जांच के लिए उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था. मुझे यह बताते हुए खुशी है कि मेरे पिता की तबीयत अब बिलकुल ठीक है. हमारे सभी फैंस, फैमिली और शुभचिंतकों का, उनके प्यार और सपोर्ट के लिए मैं धन्यवाद करता हूं. आपका आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है. हम सच में आपकी चिंता और सपोर्ट की प्रशंसा करते है. आप सभी को ढेर सारा प्यार और धन्यवाद.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

सीएम एमके स्टालिन ने की डॉक्टरों से बात

एआर रहमान की तबियत बिगड़ने की खबर आने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी उनके स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट दिए थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा था, ‘जब मैंने संगीत के उस्ताद एआर रहमान के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर सुनी, तब मैंने उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की. डॉक्टरों ने कहा कि वह ठीक है और जल्द ही डिस्चार्ज हो जायेंगे. यह जानने के बाद मुझे खुशी हुई.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >