April 2026 Movie Release: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर लगेगा फिल्मों का मेला, जानें लिस्ट

pril 2026 Movie Release: अप्रैल 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है. इस महीने एक्शन, हॉरर-कॉमेडी और रोमांस से भरपूर कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. खास बात यह है कि इस लिस्ट में अक्षय कुमार, सलमान खान और इमरान हाश्मी जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में भी शामिल हैं.

April 2026 Movie Release: बॉलीवुड के लिए अप्रैल 2026 का महीना काफी खास रहने वाला है. इस महीने अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. कहीं हॉरर और कॉमेडी का मजेदार तड़का देखने को मिलेगा, तो कहीं एक्शन और इमोशनल कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है. ऐसे में फैंस को एक ही महीने में कई बड़ी फिल्मों का मजा मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों के लिस्ट.

आवारापन 2

‘आवारापन 2’ फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में इमरान हाशमी नजर आएंगे. यह फिल्म अवारापन का सीक्वल है. फिल्म में इमोशन, एक्शन और प्यार से भरी कहानी देखने को मिल सकती है. पुराने पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, इसलिए फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

भूत बंगला

‘भूत बंगला फिल्म’ 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके अलावा तबू, राजपाल यादव और परेश रावल दिखेंगे. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें डर और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

‘डकैत: ए लव स्टोरी’

‘डकैत: ए लव स्टोरी’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक्शन और रोमांस से भरी फिल्म मानी जा रही है. फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी प्यार और बदले के आस -पास घूमती दिखाई दे सकती है.

चांद मेरा दिल

यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है,जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक सोनी हैं और फिल्म के मुख्य किरदार में अनन्या पांडे और लक्षय ललवानी नजर आएंगे. फिल्म में प्यार और रिश्तों की इमोशनल कहानी देखने को मिल सकती है.

बैटल ऑफ गलवान

बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में सलमान मुख्य किरदार में नजर आ सकते हैं. फिल्म गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुए लड़ाई पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें भारतीय सैनिकों की बहादुरी दिखाई जाएगी हालांकि कुछ रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट चेंज होने की बात हो रही हैं. लेकिन मकर्स ने अब तक कुछ नहीं कहा है.

गिन्नी वेड्स सनी 2

यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी का सीक्वल है. इस फिल्म में प्यार, कॉमेडी और रिश्तों से जुड़ी मजेदार कहानी देखने को मिल सकती है. फिल्म के मुख्य किरदार में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे. यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनमाघरों में होगी रिलीज. 

बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है बड़ा मुकाबला

एक ही महीने में कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. अब देखना होगा कि इन फिल्मों में से कौन-सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होती है और किसे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है.

यह भी पढ़ें: अस्सी: 21वें दिन भी नहीं संभली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर गिरा कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >