Anupama: सावी के कैफे से जुड़ा अनुज का बड़ा राज, अनुपमा के सामने आया सच

Anupama: एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौतम और वसुंधरा की साजिश नई मुश्किलें खड़ी करती है. कैफे सील होने से दिग्विजय टूट जाता है. वहीं, अनुपमा को अनुज से जुड़ा बड़ा सच पता चलता है.

Anupama: आज के एपिसोड में कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचती है. दिग्विजय, रोजी को उसका ड्रामा बंद करने के लिए कहता है और पुलिस बुलाने की बात करता है. अनुपमा कहती है कि रोजी और पॉल की गलती की सजा उनकी बेटी को नहीं मिलनी चाहिए।. अनुपमा शिकायत करने से इनकार कर देती है. रोजी अपनी गलती मानते हुए जया से माफी मांगती है और जया उसे माफ भी कर देती है. रोजी, अनुपमा को धन्यवाद देती है.

राही और प्रेम की मुश्किलें

अनुपमा एक सपना देखती है जिसमें राही उससे अपने प्यार का इजहार करती है, लेकिन जागने पर उसे एहसास होता है कि यह सिर्फ सपना था. फिर भी अनुपमा उम्मीद नहीं छोड़ती. राही पर गौतम का दबाव बढ़ता जा रहा है. वह उसे उसके परिवार की कमजोरियों का डर दिखाकर धमकाता है. वहीं, प्रेम कर्ज और अपमान से टूट जाता है और आत्महत्या जैसे विचारों में घिर जाता है. राही उसे संभालने की कोशिश करती है. गौतम की साजिश यहीं नहीं रुकती. वह वसुंधरा को अनुपमा के खिलाफ भड़काता है और दोनों मिलकर बदला लेने की योजना बनाते हैं. रणविजय के साथ डील कर अनुपमा और दिग्विजय को नुकसान पहुंचाने की तैयारी होती है.

सील हुआ कैफे

अनुपमा और दिग्विजय के लिए सबसे बड़ा झटका तब आता है जब उन्हें पता चलता है कि उनका कैफे सरकारी आदेश से सील कर दिया गया है. रणविजय ने नोटिस भेजा है और अब वह घर भी छीनना चाहता है. दिग्विजय इस घर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय बताएगा कि अनुज ने सावी के कैफे के लिए बिना सोचे-समझे मदद की थी. इससे अनुपमा को पता चलता है कि उसका भी उस कैफे पर अधिकार है. अब देखना होगा कि आगे क्या होगा.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: प्रेम बदलेगा रंग, अनुपमा की जिंदगी में आएंगे 3 चौंकाने वाले ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >