Mukul Dev के निधन पर टूटे अनुपम खेर, बोले- मुझसे बोलता था साहब और क्या सिखाओगे

मुकुल देव ने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली. सन ऑफ सरदार 2 उनकी आखिरी फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की थी. अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि मुकुल अब नहीं रहा, यकीन नहीं होता. वह हमेशा अपने काम से काम रखता था और खुश रहता था.

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव ने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. मुकुल ने सन ऑफ सरदार, आर…राजकुमार, हंगामा, किला, मेरे दो अनमोल रतन, यमला पगला दीवाना, इत्तेफाक जैसी फिल्मों में काम किया था. उनकी आखिरी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 है, जिसकी शूटिंग उन्होंने कंप्लीट कर ली थी. उनके निधन पर सलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. अनुपम खेर ने अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उन्होंने लिखा कि मेरा दोस्त मुकुल देव नहीं है, यह अविश्वसनीय है. यह बहुत दुखद है…बहुत जिंदा दिल इंसान है, था. कैसा इंसान ‘था’ होता है, समझ ही नहीं आता. हमने बहुत वक्त साथ गुजारा, चार दिन की चांदनी फिल्म में और भी 2-3 फिल्मों में. उसके बावजूद भी हम दोस्त बने तो हम 2-3 महीने में एक बार फोन पर बात कर लेते थे. और वह हमेशा अच्छी खुशी की बात करता था, पॉजिटिव था. हमेशा अपने काम से काम रखता था और खुश रहता था.

मुकुल देव संग अपनी बातचीत याद करतें हुए अनुपम खेर ने कहा कि मुझे बोलता था साब और क्या सिखाओगे. मैं एक्टिंग तो सीख ही लूंगा, जिंदगी के बारे में कुछ सीखाओ. पता नहीं वह क्या समझता था कि मुझे जिंदगी के बारे में बहुत कुछ पता है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं और मुकुल के जाने पर दुख जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें Mukul Dev Death Reason: मुकुल देव की मौत की वजह पर करीबी दोस्त ने किया खुलासा, कहा- अकेलेपन से जूझ रहा था, खूब पीता था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >