Animal का भोजपुरी वर्जन जल्द होगा रिलीज, जानें कौन सा एक्टर लेगा रणबीर कपूर की जगह

1 / 1
Animal का भोजपुरी वर्जन जल्द होगा रिलीज, जानें कौन सा एक्टर लेगा रणबीर कपूर की जगह
फुल स्क्रीन में देखें

Animal का भोजपुरी वर्जन जल्द होगा रिलीज, जानें कौन सा एक्टर लेगा रणबीर कपूर की जगह

साल 2023 के सबसे कामयाब फिल्मों में आने वाली मूवी ‘एनिमल’ का अब भोजपुरी रीमेक बनने वाला है, ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में रणबीर कपूर की जगह कौन लेगा और ये बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाएगी. बता दें कि संदीप वांगा रेड्डी की मूवी ने 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल साल 2023 की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक रही हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मांडना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे शानदार कलाकर मौजूद हैं.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रणबीर कपूर की मूवी ने अबतक 915 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है. इसके क्रेज को देखते हुए अब इसका भोजपुरी रीमेक बनने जा रहा है, जिसमें रणबीर कपूर के किरदार को खेसारीलाल यादव निभाएंगे.

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक बनाए जाते हैं. जिसमें ‘बॉर्डर’, ‘गदर’, ‘बेटा’ जैसे फिल्में मौजूद हैं. फैंस ने इन रीमेक को भी काफी अच्छा रिसपांस दिया था.

फिलहाल खेसारी लाल यादव अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, लेकिन खबरों के अनुसार साल के अंत तक वो एनिमल की भोजपुरी रीमेक की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. ऐसे में उनको इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक करते देखना वाकई शानदार होगा.

खेसारी लाल यादव को अपने स्ट्रॉन्ग एक्सप्रेशंस और गुस्सैल किरदार के लिए काफी सराहना मिलती आई है. ऐसे में एनिमल के रणविजय जैसा किरदार खेसारी लाल यादव पर बेहद सूट करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनिमल के भोजपुरी रीमेक में साउथ के कुछ कलाकार भी नजर आएंगे. हालांकि मेकर्स के तरफ से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

एनिमल के भोजपुरी वर्जन की शूटिंग बनारस समेत देश के कई अन्य शहरों में होगी और इस फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा बिहार में भी शूट होगा.

खेसारी लाल यादव को रणबीर कपूर के किरदार को कॉपी करते देखना बेहद ही दिलचस्प होगा. फैंस ने जब से इस फिल्म के बारे में सुना है, तब से ही वो मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: Animal OTT Release: रणबीर कपूर की फिल्म कब ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम और डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >