Animal Park: रणबीर कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- यह वाकई कमाल का होने वाला है

Animal Park: रणबीर कपूर ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपनी मोस्ट अवेटेड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल पर बड़ा अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी.

Animal Park: संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. इसकी अपार सफलता के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म का दूसरा पार्ट ‘एनिमल पार्क’ टाइटल से आएगा. अब फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर ने इस अवेटेड फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया है.

दरअसल, अपने 43वें जन्मदिन पर रणबीर ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फैंस के साथ कई बातें शेयर कीं. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के बारे में भी दिलचस्प बातें कीं. मगर सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके ‘एनिमल पार्क’ से जुड़े अपडेट ने बटोरीं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कुछ कहा है.

रणबीर कपूर ने ‘एनिमल पार्क’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर ने कहा, “एनिमल पार्क 2027 में शुरू होनी चाहिए. संदीप रेड्डी वांगा मुझसे फिल्म के आइडिया, संगीत और किरदारों को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं. यह वाकई कमाल का होने वाला है और मैं सेट पर जाने का इंतजार कर रहा हूं.”

बता दें कि फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस (भारत) में 553.87 करोड़ और दुनियाभर में 915 करोड़ कमाकर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का खिताब हासिल किया.

रणबीर के आने वाले प्रोजेक्ट्स

‘एनिमल पार्क’ के अलावा रणबीर कपूर कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे. वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में यश रावण और साई पल्लवी सीता के रूप में दिखाई देंगी. इसके अलावा, रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: फ्लॉप हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी ‘अजेय’, कमाई जान माथा पिट लेंगे

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ से कटा अवेज दरबार का पत्ता, नेहल ने खुद को कोसा तो प्रणीत के छलक पड़े आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >