द्वापर युग से लेकर 2020 तक, ऐसा रहा अनिल कपूर का सफर, रिया ने शेयर की तसवीरें

anil kapoor- इन दिनों लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी फ़िटनेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं. अनिल कपूर की गिनती एवरग्रीन एक्टर्स में होती है. ऐसा कहा जाता है कि वो युवा एक्टर्स को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं. अब उनकी बेटी ने अपने पापा की ऐसी ही तसवीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रिया ने उनकी तसवीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें उनके चार अलग- अलग तसवीरें है.

इन दिनों लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी फ़िटनेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं. अनिल कपूर की गिनती एवरग्रीन एक्टर्स में होती है. ऐसा कहा जाता है कि वो युवा एक्टर्स को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं. अब उनकी बेटी रिया कपूर ने अपने पापा की ऐसी ही तसवीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रिया ने उनकी तसवीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें उनके चार अलग- अलग तसवीरें है.

Also Read: रश्मि देसाई डांस करते हुए नजर आई अलग-अलग अंदाज में, फैंस बोले- हर लुक में बेहतरीन

दरअसल, रिया कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पापा अनिल कपूर की तसवीर पोस्ट की है, जिसमें उनके चार लुक का जिक्र किया गया है. पहली तस्वीर में अनिल कपूर बिल्कुल युवा हैं, जहां उनकी मूंछें तक भी नहीं आई हैं. अनिल की इस तस्वीर को रिया ने द्वापर युग बताया है. दूसरी तसवीर को रिया ने 980 बीसी का बताया है. तीसरे में अनिल की तसवीर 90 के दशक की है. वहीं, उनका चौथा तसवीर सबको हैरान करने वाला है. ये तसवीर अनिल की 2020 की है, जिसमें वो बिल्कुल युवा लग रहे हैं. इस तस्वीर में अनिल कपूर वर्कआउट करने के बाद पोज दे रहे हैं. वहीं, फैंस को उनकी ये तसवीर खूब पसन्द आ रही है.

वहीं, हाल ही में एक्टर अनिल कपूर ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया है. अनिल सुनिता संग 19 मई 1984 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी को 36 साल हो गए हैं. इतने लंबे समय के बाद भी सुनीता और अनिल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग हैं. दोनों की केमिस्ट्री शानदार है. अनिल और सुनीता को सभी लोग शादी की सालगिरह की बधाईयां दे रहे हैं. इस दौरान सोनम ने उन दोनों की कई तसवीरें शेयर की थी.

इससे पहले सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर में सोनम कपूर के साथ उनकी बहन रिया और पिता अनिल कपूर भी नजर आ रहे थे. इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनम कपूर ने बेहद खास कैप्शन भी दिया था. इस तस्वीर में उन्होंने रिया कपूर और अनिल कपूर को टैग करते हुए ‘आई मिस यू लिखा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >