Andaz Apna Apna Re Release: थिएटर्स में फिर दिखेगा सलमान-आमिर का ‘अंदाज अपना अपना’, रिलीज डेट जानें

Andaz Apna Apna Re Release: सलमान और आमिर खान की 31 साल पुरानी कल्ट-क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ री- रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Andaz Apna Apna Re Release: रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, आमिर खान और सलमान खान की कल्ट-क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ 31 साल बाद फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. यह फिल्म पहले साल 1994 में रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म को 4K में रिस्टोर और रिमास्टर के साथ इसका साउंड डॉल्बी 5.1 में अपग्रेड किया गया है, जिससे दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके. आज इस फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है, जिसमें स्टार कास्ट की वही मस्ती देखने को मिल रही है. ऐसे में आइए फिल्म से जुड़ी जरूरी अपडेट्स आपको बताते हैं.

Andaz apna apna re release

कब री- रिलीज होगी अंदाज अपना अपना?

Andaz apna apna re release

अंदाज अपना अपना एक बार फिर इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसकी जानकारी फिल्म निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी ने देते हुए कहा, ‘अंदाज अपना-अपना’ मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं यह सुनकर बहुत उत्साहित हूं कि यह फिल्म इस साल अप्रैल में फिर से रिलीज होगी.’ मालूम हो इससे पहले यह फिल्म थिएटर्स में 4 नवंबर, 1994 को रिलीज हुई थी. अब दोबारा से फिल्म को सिनेपोलिस पूरे भारत में रिलीज करेगा. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. बात करें ट्रेलर की तो इस फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च, 2025 को रिलीज होगा.

बेहतरीन डायलॉग ने जीता दिल

अंदाज अपना अपना पहली बार रिलीज के दौरान सेमी-हिट रही थी, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म के डायलॉग्स और स्टार कास्ट ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली. इसके कुछ बेहतरीन डायलॉग्स में “मैं तो कहता हूं आप पुरुष ही नहीं है… महापुरुष हैं महापुरुष!”, “ये तेजा तेजा क्या है, ये तेजा तेजा,” ऑमलेट का राजा” और “ब्रेड का बदमाश बजाज, हमारा बजाज” “क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकलकर गोटियां खेलता हूं मैं” शामिल है.

यह भी पढ़े: Friday Release: शुक्रवार को मिला वैलेंटाइन डे का साथ, थिएटर्स से OTT तक पर होगी धांसू फिल्मों-सीरीज की बरसात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >