‘विवाह’ के बाद कहां गायब हो गईं अमृता राव? अब पति के साथ कर रही हैं ये काम

Amrita Rao: ‘विवाह’ की पूनम यानी अमृता राव आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्मों से दूर होने के बावजूद वह पॉडकास्ट, यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं. जानिए उनकी लाइफस्टाइल, परिवार और अनुमानित नेटवर्थ के बारे में.

Amrita Rao: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव का नाम उन कलाकारों में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. फिल्म ‘विवाह’ में निभाया गया उनका ‘पूनम’ का किरदार आज भी लोगों को याद है. 7 जून को अमृता राव अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में जानते हैं कि फिल्मों से दूरी बनाने के बाद वह आजकल क्या कर रही हैं.

मॉडलिंग से शुरू हुआ था सफर

अमृता राव का जन्म 7 जून 1981 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2002 में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद ‘इश्क विश्क’, ‘मैं हूं ना’, ‘मस्ती’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली.

‘विवाह’ ने दिलाई सबसे ज्यादा पहचान

सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ अमृता राव के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म में उनके सादगी भरे किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ‘पूनम’ का किरदार आज भी हिंदी सिनेमा के यादगार किरदारों में शामिल है. इसके बाद भी अमृता कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली.

परिवार के साथ बिता रही हैं समय

अमृता राव ने साल 2016 में आरजे अनमोल से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम वीर है. फिल्मों से दूर होने के बाद अमृता अपना ज्यादा समय परिवार के साथ बिताती हैं और अपनी निजी जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं.

पॉडकास्ट और यूट्यूब पर हैं एक्टिव

भले ही अमृता फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय हैं. अपने पति आरजे अनमोल के साथ वह पॉडकास्ट करती हैं, जहां कई मशहूर हस्तियों से बातचीत करती हैं. इसके अलावा दोनों का एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वे अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव और दिलचस्प किस्से साझा करते हैं.

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अमृता

फिल्मों से दूरी के बावजूद अमृता राव की लोकप्रियता बरकरार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपये बताई जाती है. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं.

यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे की क्वीन हैं एकता कपूर, जानिए कैसे बनीं करोड़ों की मालकिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >