Amitabh Bachchan हमेशा नीलम की अंगूठी क्यों पहनते हैं? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

अमिताभ बच्चन के हाथ में नीलम की अंगूठी हमेशा दिख जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2000 के आसपास उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद उन्होंने ज्योतिष शास्त्र की मदद ली.

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते है. 80 की उम्र में भी बिग बी सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते है. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. एक्टर ने अपने करियर के शुरुआत में कई असफलताएं देखी, लेकिन आज वो फिल्मी जगत के चमकते सितारे है. लेकिन क्या आप जानते है एक्टर अपने हाथ में नीलम की अंगूठी पहनते है.

अमिताभ बच्चन पहनते हैं इस वजह से नीलम

अमिताभ बच्चन के हाथ में नीलम की अंगूठी हमेशा दिख जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2000 के आसपास उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. करियर से लेकर पैसों तक की परेशानी उन्हें उठानी पड़ी थी. जिसके बाद उन्होंने ज्योतिष शास्त्र की मदद ली. कहा जाता है कि उसके बाद से ही बिग बी ने नीलम पहनना शुरू कर दिया. इसके बाद से उनकी सारी मुश्किलें छू मंतर होते दिखी.

अभिषेक बच्चन भी पहनते है नीलम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन ने फिर से सफलता मिलने के बाद इस नीलम की अंगूठी को खुद से दूर नहीं किया. इसके अलावा वो अपने हाथ में पन्ना भी पहनते है. बता दें कि उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी अपने दोनों हाथों में नीलम और पन्ना पहनते है.

Also Read: अमिताभ बच्चन के नाती को डेट कर रही हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, श्वेता बच्चन ने दी हरी झंडी!
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म

अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई 6 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर रिलीज हो गई है. ऊंचाई राजश्री की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा के साथ सारिका के वरिष्ठ कलाकारों के साथ समुद्र तल से 17000 से ज्यादा फीट की ऊंचाई पर इसकी शूटिंग हुई है. ऊंचाई ,सूरज आर बड़जात्या द्वारा निर्देशित और महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. वहीं, उनके आनेवाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में नजर आयेंगे. वह दीपिका के साथ द इंटर्न रीमेक का भी हिस्सा होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >