पत्नी जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या की तारीफ क्यों नहीं करते अमिताभ बच्चन? जानें बिग बी ने क्या कहा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर सोशल मीडिया पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्मों की खुले दिल से तारीफ करते रहते हैं. इस बीच उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं करते.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 17 को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले खबरें आई थी कि केबीसी 17 को सलमान खान होस्ट करेंगे. हालांकि बाद में मेकर्स ने क्लियर कर दिया कि बिग बी ही रियलिटी शो को होस्ट करेंगे. बिग बी अक्सर अपने बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन की सार्वजनिक रूप से तारीफ करते रहते हैं. वह अभिषेक की फिल्मों का दिल खोलकर अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसा करते हैं. इस बीच एक फैन ने उनसे पूछा कि वह अपनी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ क्यों नहीं करते. इसपर बिग बी ने रिएक्ट किया.

बिग बी जया बच्चन और ऐश्वर्या राय की तारीफ क्यों नहीं करते?

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपनी दो तसवीरें पोस्ट कि जिसमें फैंस उनसे मिलने जलसा आए थे. इसमें लिखा था, “हां, मैं अभिषेक की तारीफ करता हूं. तो?” जिसके बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “तो आपको भी अपनी बेटी, बहू, पत्नी की उसी तरह तारीफ करनी चाहिए.” इसपर रिप्लाई करते हुए बिग बी ने लिखा, “हां, मैं उन्हें दिल से सराहता हूं… लेकिन सबके सामने नहीं… उन महिलाओं के लिए सम्मान है.”

रामायण में जटायु को अपनी आवाज देंगे अमिताभ बच्चन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 17 के अलावा रामायण में नजर आएंगे. हालांकि रामायण में वह जटायु को अपनी आवाज देंगे, ऐसे वह फिल्म में कोई किरदार नहीं निभा रहे. इसके अलावा वह पिछली बार फिल्म वेट्टैयान में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रजनीकांत थे. हालांकि फिल्म कुछ कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई और बुरी तरह से पिट गई. वहीं, अभिषेक बच्चन इन दिनों हाउसफुल 5 में नजर आ रहे हैं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. उनकी अपकमिंग फिल्म कालीधर लापता है, जिसका ट्रेलर आ चुका है.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप? आमिर की फिल्म को 5वें दिन लगा तगड़ा झटका, कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >