Ameesha Patel Reviews Batwara 1947 Awarapan 2: सनी देओल संग गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 में काम कर चुकीं अमीषा पटेल ने बंटवारा 1947 देखी और ऐतिहासिक ड्रामा का रिव्यू किया. उन्होंने कहा कि तारा सिंह की तारीफ की. इसके अलावा एक्ट्रेस ने वीकेंड में इमरान हाशमी की आवारापन 2 भी देखी और मूवी को लेकर बात की.
Ameesha Patel Reviews Batwara 1947 and Awarapan 2: अमीषा पटेल ने बंटवारा 1947 और आवारापन 2 का किया रिव्यू
अमीषा पटेलने एक्स (पहले ट्विटर) पर बंटवारा 1947 और आवारापन 2 को लेकर लिखा, ''इस वीकेंड मैंने दोनों फिल्में देखीं... प्यारे तारा... मुझे हमेशा से पता था कि तुम सभी के लिए एक रक्षक हो, लेकिन इस बार एक मां के लिए तुम्हारा प्यार देखकर मुझे सकीना के तौर पर तुम पर और भी ज्यादा गर्व हुआ... वाह जी ताराजी.'' वहीं इमरान हाशमी के लिए अमीषा ने लिखा, ''और तुम्हारे लिए इमरान... वाह! यार, तुमने सच में कमाल कर दिया.''
Batwara 1947 vs Awarapan 2 Clash: आवारापन 2 और बंटवारा 1947 में बॉक्स ऑफिस टक्कर
बंटवारा 1947 और आवारापन 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. एतिहासिक ड्रामा के जरिए प्रीति जिंटा ने 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की, जबकि आवारापन 2 से इमरान हाशमी कई सालों बाद थियेटर्स में लौटे.
Batwara 1947 vs Awarapan 2 Box Office Collection: दोनों फिल्मों ने कितना किया कलेक्शन
बंटवारा 1947 ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन इसका बिजनेस 7.25 करोड़ रहा. इस तरह तीन दिनों में मूवी ने 26.50 कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड गदर 2 एक्टर की फिल्म ने 37.11 करोड़ का कलेक्शन किया.
दूसरी ओर, आवारापन 2 ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दुनियाभर में इसने 110.10 करोड़ कमा लिए.
ये भी पढ़ें: Gadar में सनी देओल संग अमीषा पटेल कर चुकी हैं रोमांटिक सीन,अब बोल्ड सीन नहीं करना चाहती सकीना,जानें क्यों
ये भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ में लौट रही हैं सकीना? अमीषा पटेल ने सनी देओल संग वापसी का बताया सच
