Ameesha Patel: 50 साल की उम्र में भी अमीषा पटेल ने क्यों नहीं की शादी, कहा- मुझसे आधी उम्र के लड़के मुझे डेट पर ले जाना चाहते हैं

Ameesha Patel: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अभी तक शादी नहीं की है. उन्होंने हाल ही में अपने शादी नहीं करने के पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर के लिए बहुत कुछ खोया है और प्यार के लिए भी बहुत कुछ गंवाया है.

Ameesha Patel: कहो ना प्यार है और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अभी तक शादी नहीं की है. अमीषा अभी तक सिंगल है. हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक शादी क्यों नहीं की, इसे लेकर उन्होंने एक लेटेस्ट इंडरव्यू में बात की. अमीषा ने बताया कि उन्होंने शादी से इसलिए मना किया क्योंकि उनसे एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने को कहा गया था. इसके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं थी.

50 साल की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं अमीषा पटेल?

50 साल की उम्र में भी सिंगल रहने पर अमीषा पटेल ने यूट्यूब रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “जो लोग आपसे सच में प्यार करते हैं, वे आपके करियर को आगे बढ़ने देंगे. मैंने अपने करियर के लिए बहुत कुछ खोया है और प्यार के लिए भी बहुत कुछ गंवाया है. कई बार मैंने एक चीज छोड़कर दूसरी चुनी और दोनों से ही सीख मिली.

अमीषा पटेल बोलीं- मैं शादी के लिए बिल्कुल तैयार हूं

अमीषा पटेल ने आगे कहा, “मैं शादी के लिए बिल्कुल तैयार हूं, बस शर्त ये है कि कोई सही इंसान मिल जाए. कहते हैं न, ‘जहां चाह, वहां राह,’ तो जो इंसान हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़ा रहे और मौके पर चौका मार ले, वही मेरा जीवनसाथी होगा. आज भी मुझे अच्छे-खासे परिवारों से कई तरह के रिश्तों के प्रस्ताव आते रहते हैं. मुझसे आधी उम्र के लड़के भी मुझे डेट पर ले जाने की ख्वाहिश रखते हैं और मैं इसके लिए ओपन हूं क्योंकि असल में आदमी का मैच्योर होना जरूरी है. मैंने कई ऐसे लोगों से भी मुलाकात की है जो उम्र में मुझसे बड़े थे, लेकिन उनकी सोच और समझ मक्खी जैसी छोटी थी.”

गदर 2 ने दुनियाभर में 686 करोड़ कमाए

अमीषा पटेल की की फिल्म गदर 2 ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसमें उनके साथ सनी देओल थे. उन्होंने फिल्म में सकीना का किरदार निभाया था और इसने दुनियाभर में करीब 686 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद वह फिल्म तौबा तेरा जलवा में दिखी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. मूवी में उनके साथ जतिन खुराना और एंजेला थे.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Prediction: ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स उत्साहित, कहा- अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >