बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या मुंबई के ताज महल पैलेस में एक साथ स्पॉट किए गए. सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गदर अभिनेत्री अपने दोस्तों से क्रिकेटर को मिलवाती दिखी. इसी दौरान एक यूजर ने नोटिस किया कि अमीषा ने हार्दिक के कंधे पर हाथ भी रखा था. फिर क्या था स्टार्स की डेटिंग रूमर्स ने जोर पकड़ किया.
हार्दिक पांड्या संग डेटिंग रूमर्स पर क्या बोली अमीषा पटेल
अब अमीषा पटेल ने उस नेटिजन्स को करारा जवाब दिया है, जो उनके और हार्दिक पांड्या के डेटिंग न्यूज को फैला रहा था. अमीषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वीडियो का एक स्क्रीनशॉर्ट लगाया, जिसमें लिखा था, ''बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान जिस तरह अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा, उसे देखकर लग रहा है कि रेडिट पर चल रही डेटिंग रूमर्स सच है.''
अमीशा पटेल ने फिर लिखा, "बिल्कुल सही कहा... हे भगवान, तुम सही हो... जिस तरह से मेरा हाथ उस पर था, वह वाकई रोमांटिक था." उन्होंने आगे लिखा, "मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन यकीन मानिए... तुम्हारी दोस्त की तरह कोई फीमेल भी नहीं है. अब समय आ गया है कि तुम किसी गर्लफ्रेंड को पटा लो, तभी ऐसी बातों पर पोस्ट करो."
माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. नताशा स्टैनकोविक से अलग होने के दो साल बाद स्टार ऑलराउंडर ने माहिका को अपनी लाइफ की नई स्पेशल पर्सन के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था. 10 अक्टूबर 2025 को हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माहिका के साथ बीच की एक तस्वीर शेयर की थीय इसी पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया था.
अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट
साल 2023 में अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ गदर 2 के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. इस सीक्वल में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. वहीं, मई में अमीषा पटेल ने कन्फर्म किया था कि गदर 3 पर भी काम चल रहा है.
