Ameen Sayani Death: रेडियो के अलावा फिल्मों में भी अपना जादू बिखेर चुके हैं अमीन सयानी, श्रीदेवी के विज्ञापन में भी दी आवाज

Ameen Sayani Death: अमीन सयानी जिस तरह से “नमस्कार भाईयों और बहनो, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं,”… कहते थे, उसका दीवाना हर कोई था. उन्होंने करीब 19,000 जिंगल्स के लिए आवाज दिया था.

Ameen Sayani Death: प्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी आज हमारे बीच नहीं रहे. अमीन सयानी ने 91 साल में आखिरी सांस ली. उनके बेटे राजिल सयानी ने बताया कि उनके पिता को मंगलवार रात, 20 फरवरी को दिल का दौरा पड़ा. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार 22 फरवरी को होगा और परिवार जल्द ही एक बयान जारी करेगा. आज भी उनकी आवाज लोगों के दिलों में बसी हुई है. कई सालों तक उनकी आवाज रेडियो सेटों पर गूंजती रही. उन्होंने कई ऐड में भी अपनी आवाज दी है, जिसमें श्रीदेवी का भी एक ऐड है.

अमीन सयानी कहते थे- “नमस्कार भाईयों और बहनो

अमीन सयानी जिस तरह से “नमस्कार भाईयों और बहनो, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं,”… कहते थे, उसका दीवाना हर कोई था. उन्होंने करीब 19,000 जिंगल्स के लिए आवाज दिया था. उसमें एक आवाज उन्होंने एक कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट के लिए दिया था, जिसके एड में श्रीदेवी नजर आई थी. इस एड की शुरूआत एक गाने से होती है और फिर अमीन सयानी की आवाज आता ही, मगर अपनी खूबसूरती की देखभाल कभी नहीं भूलती फिल्म स्टार श्रीदेवी. इसलिए उन्हें हमेशा याद रहता है. उसके बाद एक्ट्रेस की आवाज आती है.

Also Read: Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: आज जैकी की दुल्हन बनेगी रकुल, जानें गेस्ट से लेकर वेडिंग का पूरा शेड्यूल

अमीन सयानी और अमिताभ बच्चन का ये दिलस्प किस्सा
अमीन सयानी का अमिताभ बच्चन के साथ एक दिलचस्प किस्सा है. कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में जब अमिताभ बच्चन रेडियो में बतौर रेडियो अनाउंसर टेस्ट देने गए थे तो उनका टेस्ट अमीन सयानी ने ही लिया है. अपनी बुलंद आवाज के लिए प्रसिद्ध अमिताभ बच्चन को उस वक्त अमीन सयानी ने रिजेक्ट कर दिया था. इस वाकये का जिक्र वह खुद कई बार कर चुके थे और उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें इस बात का मलाल हमेशा रहेगा. बता दें कि उन्होंने 54,000 रेडियो कार्यक्रम तैयार किए और 19,000 से अधिक विज्ञापनों और जिंगल में अपनी आवाज दी. आलिया भट्ट और वरुण धवन अभिनीत फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गाने तम्मा तम्मा अगेन में भी उनकी आवाज की नकल की गई है.

Also Read: Ameen Sayani Death: अमिताभ बच्चन को रिजेक्ट करने का अमीन सयानी को ताउम्र रहा मलाल, जानें दिलचस्प किस्सा

अमीन सयानी ने इन फिल्मों में किया था काम

अमीन सयानी ने पहले अंग्रेजी भाषा के प्रसारक के रूप में शुरुआत की, लेकिन भारत को आजादी मिलने के बाद उन्होंने हिंदी प्रसारक बन गए. उनका रेडियो शो गीतमाला लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ करता था. उन्होंने एस कुमार का फिल्मी मुकद्दमा, फिल्मी मुलाकात, सैरिडों के साथी, शालीमार सुपरलैक जोड़ी, मराठा दरबार और संगीत के सितारों की महफिल जैसे रेडियो शो का निर्माण और संचालन भी किया था. इसके अलावा उन्होंने भूत बंगला, टीन डेवियन, बॉक्सर और कत्ल जैसी फिल्मों में किसी कार्यक्रम में अनाउंसर का किरदार निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >