Alpha Box Office Collection Day 5: सोमवार की सुस्ती के बाद 'अल्फा' ने पकड़ी रफ्तार, जानिए 5वें दिन कितना कमाया

Alpha Box Office Collection Day 5: आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को खींच रही है. वीकडे होने के बावजूद फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और पांचवें दिन भी अच्छी कमाई दर्ज की. ऐसे में अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर दिलचस्प होता जा रहा है. आइए जानते हैं डे 5 पर फिल्म ने कितनी कमाई की.

Alpha Box Office Collection Day 5: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई-एक्शन फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई थी, लेकिन मंगलवार को इसने फिर से शानदार वापसी कर ली. पांचवें दिन की कमाई के साथ फिल्म ने 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. आइए जानते हैं फिल्म का डे 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और अब तक की पूरी कमाई.

Alpha Box Office Day 5: मंगलवार को फिर बढ़ी फिल्म की रफ्तार

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 'अल्फा' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यानी वीकडे होने के बावजूद फिल्म की कमाई में हल्की बढ़त देखने को मिली.

इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 42.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अब फिल्म की नजर वीकेंड से पहले अपनी कमाई को और मजबूत करने पर होगी.

Alpha Worldwide Collection: दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अल्फा' ने पांचवें दिन दुनियाभर में करीब 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 70.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

Alpha vs Dhamaal 4: अब आगे क्या होगी सबसे बड़ी चुनौती?

फिलहाल 'अल्फा' के पास कमाई बढ़ाने के लिए कुछ और दिन हैं. लेकिन 10 जुलाई 2026 से फिल्म की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि उसी दिन अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में नई रिलीज का असर 'अल्फा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है और इसके स्क्रीन शेयर व कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है.

Alpha Cast: फिल्म में कौन-कौन आया नजर?

'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. इनके साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. वहीं, फिल्म में ऋतिक रोशन ने 'वॉर' के अपने मशहूर किरदार मेजर कबीर धालीवाल के रूप में खास कैमियो किया है.

यह फिल्म YRF Spy Universe का हिस्सा है, इसलिए इसमें एक्शन और स्पाई मिशन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, आलिया भट्ट के हुनर की तारीफ की, शरवरी और बॉबी देओल का नाम भी नहीं लिया

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >