बॉक्स ऑफिस पर अल्फा की कमाई में आया उछाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Alpha Box Office Collection Day 2: शिव रावेल की ओर से निर्देशित और यश राज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘अल्फा’ थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने दूसरे दिन कितना कमाया, आइये जानते हैं.

Alpha Box Office Collection Day 2: शिव रवैल के निर्देशन में बनी अल्फा ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की. फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स हैं.

Alpha Box Office Day 2: अल्फा ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार आलिया भट्ट की ‘अल्फा‘ ने दूसरे दिन 6,881 शोज़ में 11.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 20.50 करोड़ हो गया है.

Karan Johar On Alpha: अल्फा की सपोर्ट में आए करण जौहर

‘अल्फा’ को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने पड़ रहा है. इसी बीच करण जौहर सपोर्ट में उतरे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जब थिएटर्स में दर्शकों की संख्या बढ़ाना आसान नहीं है, ऐसे वक्त में अल्फा ने अच्छी शुरुआत की है. इससे साफ पता चलता है कि सोशल मीडिया की नेगेटिविटी से ऊपर उठकर दर्शक खुद तय करते हैं कि उन्हें क्या पसंद है. असली ताकत हमेशा ऑडियंस के पास होती है.”

Karan Johar Praises Alia Bhatt: आलिया भट्ट की तारीफ में क्या बोले करण जौहर

उन्होंने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए लिखा, “आलिया की स्टार पावर, बड़े पर्दे पर उनकी पकड़ और उनका शानदार टैलेंट किसी इंट्रो की जरूरत नहीं है. वहीं YRF लगातार ऐसी बड़ी फिल्में बना रहा है, जिन्हें थिएटर में देखने का अलग ही अनुभव मिलता है. ऐसे प्रयासों को तारीफ मिलनी चाहिए, बेवजह नकारात्मकता नहीं फैलाये. रिलैक्स कीजिए, इस बात का जश्न मनाइए कि सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौट रही है. अल्फा देखिए और डूम स्क्रॉलिंग छोड़कर सिनेमा का मजा लीजिए.”

Karan johar on alpha

यह भी पढ़ें- Alpha पर हुई पैसों की बारिश या रही फीकी शुरुआत, ओपनिंग डे के आंकड़े आए सामने

यह भी पढ़ें-  Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >