Alpha Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची अल्फा, अब तक कमाए महज इतने करोड़

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल स्टारर 'अल्फा' का ओवरऑल परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा रहा. मूवी 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री नहीं कर सकी. आइये जानते हैं 3 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की.

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर फीकी साबित हुई है. फिल्म अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई. थियेटर में स्पाई थ्रिलर अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुकी है. रिलीज के 17 दिनों बाद कलेक्शन लाखों में सिमट चुका है.

Alpha Box Office Collection: अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'अल्फा' ने 17वें दिन 735 शोज के साथ करीब 0.64 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में टोटल ग्रॉस कमाई 68.79 करोड़ और नेट कलेक्शन 57.74 करोड़ तक पहुंच चुका है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में स्पाई थ्रिलर ने अब तक 28.75 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस कर चुकी है. इसी के साथ बॉबी देओल स्टारर मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 97.54 करोड़ रहा. यह 'स्पाई यूनिवर्स' की पहली ऐसी फिल्म बन गई, जो 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी.

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Alpha Box Office Day Wise: अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Alpha Box Office Collection Week 1: 47.45 करोड़
  • Alpha Box Office Collection Week 2: 8.95 करोड़
  • Alpha Box Office Collection Day 15: 0.25 करोड़
  • Alpha Box Office Collection Day 16: 0.45 करोड़
  • Alpha Box Office Collection Day 17: 0.64 करोड़

Alpha Box Office Total: 57.74 करोड़

Alpha On Verge Of Flop: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची अल्फा

'अल्फा' में आलिया भट्ट, शरवरी के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे स्टार्स हैं. इसमें ऋतिक रोशन का कैमियो भी है. इसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा (यशराज फिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया है. यह YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है. खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए यह फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की कहानी को उलटकर ‘अल्फा’ बना दिया’, KRK ने उड़ाया मजाक, आलिया की फिल्म को दिया सिर्फ 1 स्टार

ये भी पढ़ें: Box Office Report: वीकेंड खत्म होते ही ठंडी पड़ी फिल्मों की कमाई, 'अल्फा' रही नंबर 1, हुमा कुरैशी की फिल्म बेहाल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >