Allu Arjun: 100-150 करोड़ छोड़िए, पुष्पा भाऊ ने एटली की नई फिल्म के लिए वसूली तगड़ी फीस, रकम जानकर थम जाएंगी सांसें

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 'पुष्पा 3' का ऐलान किया है. इसके अलावा वह इन दिनों एटली की अपकमिंग फिल्म 'A6' को लेकर लाइमलाइट में हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने करोड़ों की डील साइन की है.

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के सिर से उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2 (2024)’ का क्रेज अभी उतरा भी नहीं था कि एक्टर अपनी नई फिल्म से बॉक्स ऑफिस के रिकार्ड्स को चकनाचूर करने के लिए तैयार हो गए हैं. इसके लिए उन्होंने ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक एटली से हाथ मिलाया है. दोनों इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘A6’ को लेकर सुर्खियों में हैं. अब खबर आ रही है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए काफी तगड़ी फीस वसूली है, जिसके बाद वह भारत के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं.

‘A6’ के लिए पुष्पा भाउ ने ली मोटी रकम

अल्लू अर्जुन और एटली की यह अपकमिंग पॉलिटिकल-ड्रामा फिल्म बड़े बजट की वीएफएक्स से भरपूर मेगा बजट फिल्म होगी. सेलिब्रिटी फैन पेज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने ‘A6’ फिल्म के लिए 100 या 150 करोड़ नहीं, बल्कि 175 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज की है. इसी के साथ वह भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर भी बन गए हैं. यही नहीं, एक्टर ने फिल्म के मुनाफे में 15% हिस्सेदारी भी हासिल की है, जिससे यह बात साफ है कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती है तो इसका बड़ा फायदा अल्लू अर्जुन को होने वाला है.

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को प्रोड्यूस सन पिक्चर्स की तरफ से किया जा रहा है. वहीं, फिल्म की अनोउंसमेंट दो महीनों के भीतर किया जा सकता है, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट से भी पर्दा उठेगा. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अल्लू अर्जुन की ‘A6’ फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू हो सकती है.

अल्लू अर्जुन वर्क फ्रंट

अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सीक्वल ‘पुष्पा 3’ का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा उनका नाम पठान के सीक्वल के लिए भी तेज है.

यह भी पढ़े: Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ के बाद भी जारी रहेगा अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला! इन मूवीज से करेंगे राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >