Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

अल्लू अर्जुन को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि एक्टर आज सुबह रिहा हो गए हैं. उन्हें जमानत मिल गई.

तेलुगु एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. एक्टर को हैदराबाद में अपनी फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान भगदड़ से हुई मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था. एक्टर ने पूरी रात जेल में गुजारी और आज सुबह 6.40 बजे रिहा हो गए. उन्हें जेल के बाहर से लेने के लिए एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर पहुंचे थे. एक्टर चुपचाप अपनी कार में बैठे घर जाते हुए देखा गया.

जेल से बाहर आए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन को जेल प्रशासन द्वारा रिहाई में देरी के कारण उन्हें रात जेल में बितानी पड़ी. हालांकि उनकी रिहाई की खबर जानकर फैंस काफी खुश है. पुष्पा 2: द रूल फेम अल्लू अर्जुन की जमानत की सुनवाई के दौरान उनके वकील ने शाहरुख खान से जुड़ी एक घटना की बात की. उन्होंने किंग खान की फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान हुई भगदड़ की घटना से तुलना की. लाइव लॉ के मुताबिक, उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि रईस केस में शाहरुख ने भी रेलवे स्टेशन पर भीड़ पर कपड़े फेंके थे. जिसकी वजह से भगदड़ मच गई थी. हालांकि एक्टर को आपराधिक रूप से दोषी नहीं पाया गया था.

अल्लू अर्जुन के वकील ने कही ये बात

अल्लू अर्जुन के मामले में, वकील ने तर्क दिया कि एक्टर थिएटर के पहले फ्लोर पर थे, जब ग्रांउड फ्लोर पर भगदड़ मच गई, जिससे यह सुझाव मिलता है कि उनके कार्यों से यह त्रासदी सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं थी. वहीं, उनकी गिरफ्तारी पर कई सेलेब्स के रिएक्शन आए ते. उन्होंने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. वह (अल्लू अर्जुन) मेरे अच्छे दोस्त और को-स्टार हैं. आप एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं. यह सभी अभिनेताओं और फिल्म उद्योग के लिए एक काला दिन है.

Also Read- Pushpa 2: ‘अल्लू अर्जुन शक्तिमान बन सकते हैं’, पुष्पा 2 का रिव्यू करते हुए बोले मुकेश खन्ना- एक फिल्म सिर्फ पैसों…

Also Read- Pushpa 2 की सफलता के बीच अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 को लेकर दिया बड़ा हिंट, बताया क्या होगा तीसरे पार्ट का टैगलाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >