Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन 13 दिसंबर को गिरफ्तार होने के बाद 14 दिसंबर की सुबह जेल से बाहर आ गए. जेल से बाहर आते ही एक्टर का पहला बयान सामने आ गया है. एक्टर ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है.

Allu Arjun: तेलुगू फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन शनिवार की सुबह जेल से रिहा गए. उनकी रिहाई पर उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली. अल्लू को उनकी फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ से हुई मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब एक्टर ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन का आया पहला रिएक्शन

अल्लू अर्जुन का एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. इसमें एक्टर कहते हैं, ”मैं सभी को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू कहता हूं. मैं अपने फैंस को थैंक्यू कहता है. चिंता करने की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं. मैं कानून का पालन करने वाला सिटिजन हूं और मैं पूरी तरह से सहयोग करूंगा. मैं एक बार फिर से परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. जो भी हुआ उसके लिए हमें खेद है.”

किस मामले में अल्लू अर्जुन को किया गया था गिरफ्तार?

पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर की रात भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसके बेटे को गहरी चोट आई थी. महिला के पति की शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और संध्या थिएटर के प्रबंधन के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था. जिसके बाद एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि एक्टर अब जेल से बाहर आ गए है. उसे 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई.

Also Read- Allu Arjun: एक रात जेल में बिताने के बाद सुबह-सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ये खास 2 लोग पहुंचे रिसीव करने, VIDEO

Also Read- Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बोलीं रश्मिका मंदाना- ‘एक ही इंसान को दोषी…’, कंगना रनौत सहित इन स्टार्स ने जताई नाराजगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >