सुपरहिट फिल्म पुष्पा की शूटिंग कहां हुई थी? जानिए आंध्र प्रदेश के इस खूबसूरत गांव के बारे में

Allu Arjun film Pushpa: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू हो गई है. जिससे ये मूवी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई है. फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था. इसे फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी बात हम आपको बता रहे है.

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की. साथ ही इसके डायलॉग लोगों के जुबां पर चढ़ गए थे. फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू हो गई है. इस बीच एक बार फिर से मूवी चर्चा में आ गई है. लेकिन क्या आपको मालूम है पहले पार्ट की शूटिंग किस जगह हुई थी.

फिल्म पुष्पा द राइज में घनघोर जंगल और खूबसूरत नजारे दिखे थे. जिसके बाद लोगों के मन में ये सवाल आया था कि इसकी शूटिंग कहां हुई थी. दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों में फिल्म की शूटिंग की गई है. फिल्म का एक बड़ा हिस्सा आंध्र प्रदेश के मरेदुमल्ली के खूबसूरत गांव में फिल्माया गया था. यहां के जंगल बेहद खूबसूरत है. आपको बताते है इस खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में.

Amruthadhara and Jalatarangini Waterfalls

मरेदुमल्ली बस स्टैंड से लगभग 15 किमी दूर है अमृतधारा झरना, जो बेहद खूबसूरत है. यहां मानसून के समय आप घूम सकते है. यहां पर्टकों के सुविधा के लिए सीढ़ियां, जंगल के रास्ते, बैरिकेड सपोर्ट और पार्किंग की जगह बनाई है. वहीं, इसके अलावा जलतरंगिणी झरना भी यहां काफी पॉपुलर है. ये घने जंगल में विशाल चट्टानों के ऊपर से बहते है.

Also Read: अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी ने कच्चा बादाम पर जमकर किया डांस, फैंस बोले- पुष्पा की बेटी किसी से कम नहीं

Bhupathipalem Reservoir

राजमुंदरी – भद्राचलम हाईवे पर मान्यम व्यूपॉइंट है, जहां से मरेदुमल्ली की खूबसूरत घाटियों दिखती है. ये प्रकृति लवर्स के लिए बेहद खूबसूरत जगह है. यहां आते ही आपको प्रकृति से प्यार हो जाएगा और आप इसकी हसीन वादियों में खो जाएंगे. वहीं, Bhupathipalem Reservoir भी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचते है. यहां आप नौका विहार का आनन्द ले सकते है.

पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू

गौरतलब है कि सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोज़ेक ने कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन की फोटो शेयर की थी. तस्वीर में अल्लू अर्जुन व्हाइट टी-शर्ट में शानदार हेयरस्टाइल और दाढ़ी में थोड़े गंभीर नजर आ रहे थे. उन्होंने इसे कैप्शन दिया था, “एडवेंचर शुरू हो गया है … #Pushpa #alluarjun के लिए धन्यवाद.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >